Oasis News
मनोरंजन

राजा शिवाजी में दिखा खराब VFX, लोगों ने किया रितेश देशमुख को ट्रोल, सपोर्ट में उतरे अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख हाल ही में अपनी नई मराठी फिल्म राजा शिवाजी लेकर आए, जो मराठा सम्राठ छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित है. ये रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है- बजट और कास्ट के हिसाब है. एक्टर ने इस फिल्म में बॉलीवुड समेत मराठी सिनेमा के दिग्गजों को कास्ट किया है और करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में अपनी फिल्म बनाई है.

रितेश देशमुख की फिल्म दमदार है, लेकिन राजा शिवाजी को लेकर एक दिक्कत सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के वीएफएक्स पर सवाल उठ रहे हैं. जो वॉर सीन्स इसमें दिखाए गए, वो ऑडियंस को बड़े पर्दे पर नकली लग रहे हैं. साथ ही उनकी ये भी शिकायत है कि फिल्म काफी ज्यादा ब्लू स्क्रीन पर शूट की गई, जिससे एक नेचुरल टच गायब दिखा.

अब फिल्म पर उठ रहे सवालों पर अभिषेक बच्चन ने रिएक्ट किया है. फिल्म में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शहाजी भोसले का रोल निभाया है. अभिषेक का कहना है कि लोगों को हॉलीवुड लेवल के वीएफएक्स की तुलना इंडियन फिल्मों से नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनमें बजट एक सबसे जरूरी चीज होती है. एक्टर ने कहा है कि वीएफएक्स में जितना ज्यादा पैसा और वक्त खर्च किया जाएगा, वो उतना ग्रैंड और अच्छा दिखेगा.

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, ‘शायद आम आदमी को पता नहीं, लेकिन वीएफएक्स एक बहुत अच्छी कला है, पर ये काफी महंगी पड़ती है. जितना ज्यादा समय आप इसे दोगे, उतना ही बेहतर ये दिखेगा. जितना ज्यादा पैसा आप वीएफएक्स पर लगा सकते हो, उतनी ही अच्छी क्वालिटी मिलेगी. लोगों को ये समझना चाहिए कि आखिरकार रितेश और जेनेलिया देशमुख ने बहुत टाइट बजट में एक मराठी फिल्म बना दी है.’

 

हॉलीवुड से तुलना पर बोले अभिषेक

 

एक्टर ने हॉलीवुड फिल्मों से तुलना पर कहा- हॉलीवुड में स्टूडियो सिर्फ वीएफएक्स पर ही 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर देते हैं, फिल्म के बाकी बजट के अलावा. भारतीय फिल्में उस स्तर पर मुकाबला ही नहीं कर सकतीं, क्योंकि वो हमारा मार्केट नहीं है. भारतीय फिल्में हॉलीवुड के वीएफएक्स बजट का 1% ही खर्च कर पाती हैं.

 

‘फिल्म की क्वालिटी आखिरकार इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितना पैसा और कितना समय लगा पाते हो. प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दोनों होने के नाते रितेश को आखिर में फैसला करना पड़ा कि वो फिल्म पर और कितना समय दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें 10 साल का समय मिल जाए तो वो बहुत शानदार फिल्म बना सकते हैं, लेकिन भारत में फिल्ममेकर्स को इतना समय मिलना बहुत मुश्किल है.’

Related posts

शादी की चौथी सालगिरह पर पेरेंट्स बनें Rajkummar Rao और Patralekhaa, दोगुनी हुई खुशियां

oasisadmin

अरबाज खान की पत्नी शूरा ने दिखाई बेटी सिपारा की पहली झलक, कहा- दिल का सबसे बड़ा हिस्सा

oasisadmin

दिल पर दर्द की शायरी—सीधे जज़्बातों से निकली हुई 💔

oasisadmin

Leave a Comment