Oasis News
मनोरंजन

सीता बनीं ‘कच्चा बादाम गर्ल’, ‘हीरोपंति’ एक्टर बने राम, ‘रामायण’ के बीच आया ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर, चौंके यूजर्स

Mahakavya Shri Ramayan Katha teaser: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के बीच अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर आया है. जानिए टीजर में क्या खास है और कास्टिंग पर क्यों उठे सवाल.

कलयुग है लेकिन दौर रामायण का है. ये कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि नमित मल्होत्रा की मेगा-बजट फिल्म रामायण के बीच एक और फिल्म के टीजर ने दस्तक दे दी है. कच्चा बादाम गर्ल के नाम से जानी जाने वालीं अंजलि अरोड़ा और हीरोपंती जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके देव शर्मा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर जारी हुआ, जो कि आते के साथ ही सवालों के घेरे में आ गया है.

कैसा है अंजलि अरोड़ा की रामायण का टीजर?

ये फिल्म वीएफएक्स और भव्यता के लिहाज से भले ही रणबीर कपूर की रामायण जितने ग्रैंड स्केल पर होने का दावा नहीं करती लेकिन कहानी मर्यादा पुरुषोत्तम राम और देवी सीता की ही है, जिन्हें हमने पहले भी कई बार पर्दे पर देखा है. ऐसे में ये फिल्म क्या नया रूप दिखाती है, बड़ा सवाल होगा. टीजर ने दर्शकों के कान जरूर खड़े कर दिए हैं.

पहले बात करते हैं टीजर की जिसकी शुरुआत होती है, राम बने देव शर्मा, सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के स्वयंवर से. लेकिन सीन फिर सीधा जंप लेती है वनवास की तरफ. डायलॉग आता है- रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई. बैकग्राउंड में रामायण की चौपाई, सामने राम-सीता की केमिस्ट्री दिखाते वनवास वाले सीन्स. और फिर वो पल जब सीता लक्ष्मण रेखा को पार कर जाती हैं, और शुरू होती है रावण के संहार की गाथा.

Related posts

गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर भारत की शक्ति, संस्कृति और संकल्प का भव्य प्रदर्शन

oasisadmin

वेलकम टू द जंगल’ ने दिया क्र‍िसमस ग‍िफ्ट, सितारों की फौज के साथ दिखे अक्षय, 2026 होगी रिलीज

oasisadmin

लड़खड़ाकर गिरे 83 साल के जितेंद्र, आई गंभीर चोट? तुषार कपूर ने दी हेल्थ अपडेट

oasisadmin

Leave a Comment