Oasis News
इंटरनेशनल

यूक्रेन भी शांति समझौते पर आगे बढ़ने को तैयार, अमेरिका-रूस के बीच प्रयास तेज; ट्रंप बोले- हम समाधान के करीब

रॉयटर, वाशिंगटन। पिछले करीब चार वर्षों से जारी यूक्रेन युद्ध के समाधान को लेकर अमेरिका और रूस के बीच प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कवायद में अबू धाबी में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की उस नई पहल के तहत यह वार्ता हुई है, जिसमें यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अमेरिका और रूस के बीच प्रयास तेज
इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हा है कि यूक्रेन शांति समझौते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह संवेदनशील मुद्दों पर ट्रंप से बातचीत करेंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस बातचीत में यूरोपियन सहयोगी भी शामिल होने चाहिए। उधर, ट्रंप ने कहा है कि हम यूक्रेन मामले पर समाधान के बहुत करीब पहुंच गए हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने रूसी अधिकारियों से की मुलाकात
अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्काल ने रूसी अधिकारियों के साथ यह बातचीत की। ड्रिस्काल के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेफ टोल्बर्ट ने कहा, ‘सोमवार रात और मंगलवार को सेक्रेटरी ड्रिस्काल और उनकी टीम ने अबू धामी में रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ यूक्रेन में स्थायी शांति हासिल करने के मुद्दे पर चर्चा की। बातचीत बहुत अच्छी रही और हम आशावादी हैं।’
यह स्पष्ट नहीं है कि वार्ता में वास्तव में क्या चर्चा हुई और रूसी प्रतिनिधिमंडल में कौन शामिल रहे। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ड्रिस्काल अबू धाबी में यूक्रेनी अधिकारियों से भी मिल सकते हैं।

Related posts

तुर्किये में शुरू हुआ नाटो शिखर सम्मेलन, वैश्विक सुरक्षा पर दुनिया की नजर

oasisadmin

WORLD 360 NEWS – आज की 25 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खबरें (Global Top 25 News)

oasisadmin

Dholera Smart City में भविष्य का सुनहरा निवेश अवसर

oasisadmin

Leave a Comment