Oasis News
मनोरंजन

गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

मशहूर फ़िल्म अभिनेता गोविंदा को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गोविंदा के सहयोगी और लीगल एडवाइज़र ललित बिंदल ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है.

ललित ने बताया कि मंगलवार शाम (11 नवंबर 2025) को लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास गोविंदा अचानक अपने घर में बेहोश हो गए थे.

पहले डॉक्टर के कहने पर उन्हें दवाई दी गई थी, लेकिन बाद में उनकी तबीयत ज़्यादा ख़राब हुई तो उन्हें मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात (एक बजे) जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में दाखिल कराया गया.

ललित ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि गोविंदा की हालत अभी स्थिर है.

Related posts

शाहरुख खान संग विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य बोले- शाहरुख की ईगो है, इतने बड़े

oasisadmin

पति हिंदू-पिता नमाजी, हनुमान का भक्त है बेटा, TV एक्ट्रेस के रिश्ते में धर्म नहीं बना दीवार

oasisadmin

अब रणवीर सिंह की Pralay पर गहरा सकता है संकट, Don 3 से पीछा छुड़ाना मुश्किल भी, मुसीबत भी!

oasisadmin

Leave a Comment