Oasis News
मनोरंजन

धुरंधर 2 ने दूसरे वीकेंड में भी किया टॉप! सिर्फ हिंदी में 1000 करोड़ कमाने के लिए तैयार

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहले वीकेंड में ही धमाकेदार आगाज करके अपने इरादे बता दिए थे. अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दूसरा वीकेंड बीत चुका है और एक बार फिर से धुरंधर 2 ने ऑल टाइम रिकॉर्ड बना डाले हैं. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 50% से ज्यादा जंप तो आया ही था, धुरंधर 2 का रविवार और भी ज्यादा दमदार रहा. रणवीर की फिल्म ने सेकंड संडे का सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज किया, जो 11वें दिन किसी फिल्म का सबसे बड़ा कलेक्शन भी है. अब धुरंधर 2 सिर्फ इंडिया में ही 1000 करोड़ नेट कलेक्शन करने के लिए तैयार नजर आ रही है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी अचीवमेंट होगी.

शनिवार को जबरदस्त जंप के बाद, रविवार को धुरंधर 2 का कलेक्शन एक बार फिर से बढ़ा. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि संडे को फिल्म ने 68 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन किया है. इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन का हिस्सा 63 करोड़ के करीब है.

 

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे संडे को सबसे बड़ा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड धुरंधर (2025) ने बनाया था, 58.20 करोड़ के साथ. अब धुरंधर 2 ने अपने ही प्रीक्वल को पीछे छोड़ दिया है. ये 11वें दिन का भी सबसे बड़ा हिंदी कलेक्शन है. इससे पहले पुष्पा 2 ने 11वें दिन सिर्फ हिंदी में 54 करोड़ कलेक्शन किया था

.संडे की कमाई से धुरंधर 2 का टोटल सेकंड वीकेंड कलेक्शन 172.7 करोड़ से ज्यादा हो गया. बॉलीवुड में सबसे बड़ा सेकंड वीकेंड कलेक्शन 146.60 करोड़ इसी के पहले पार्ट धुरंधर के नाम था. अब इस रिकॉर्ड में भी धुरंधर 2 टॉप पर है.

Related posts

राजस्थान CM ने देखी कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, 26/11 के रियल हीरोज को किया सम्मानित

oasisadmin

Miss Universe 2025: 130 देशों को पछाड़ कर मैक्सिको की फ़ातिमा बॉश बनीं विनर, सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

oasisadmin

Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ ने ‘धुरंधर 2’ को चटाई धूल, फर्स्ट मंडे को की इतनी कमाई

oasisadmin

Leave a Comment