Oasis News
मनोरंजन

आज हिंदी में रिलीज हुई नई हॉरर फिल्म, थिएटर्स से बाहर आकर पब्लिक ने कही यह बात

हॉरर और सस्पेंस के शौकीनों के लिए 21 अगस्त का दिन खास है। हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी ‘इंसिडियस’ की छठी फिल्म ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि इसे देखने के लिए आपको फ्रेंचाइजी की पिछली पांचों फिल्में देखना जरूरी नहीं है। यानी अगर आप इस सीरीज से पहली बार जुड़ रहे हैं, तब भी फिल्म की कहानी को समझ सकते हैं।

फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकलने वाले दर्शकों के रिएक्शन से साफ है कि मेकर्स ने डर पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने फिल्म के कुछ सीन्स को बेहद डरावना बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि सिनेमाघर में बैठे दर्शकों की चीख तक निकल गई। एक दर्शक ने लिखा कि उन्होंने ‘इंसिडियस’ की सभी फिल्में देखी हैं और नई फिल्म भी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की ही तरह है, लेकिन इसके कुछ सीन्स काफी डरावने हैं। वहीं, एक अन्य दर्शक ने कहा कि कई हॉरर फिल्में देखने के बावजूद ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ के कुछ सीन्स ने उसके रोंगटे खड़े कर दिए। एक यूजर ने फिल्म की कहानी को बहुत नई न बताते हुए भी इसे मजेदार बताया।

इंसिडियस’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘द फर्दर’ नाम का डरावना संसार है। यह एक ऐसी अलौकिक दुनिया है, जहां आत्माओं और खतरनाक शक्तियों का सामना होता है। फ्रेंचाइजी में जंप-स्केयर के साथ-साथ सस्पेंस भी है जिसकी वजह से डर का महौल बनता है। नई फिल्म भी इसी हॉरर यूनिवर्स को आगे बढ़ाती है। इसलिए अगर आपको भूत, पैरानॉर्मल एक्टिविटीज, अचानक आने वाले डरावने सीन्स और सस्पेंस पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए थिएटर में देखने लायक हो सकती है।

Related posts

हर आँसू एक कहानी कह गया

oasisadmin

धुरंधर देखकर हैरान करण जौहर, बोले- खुद की काबिलियत पर हो रहा शक!

oasisadmin

Meena Kumari का दर्द भरा गीत सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू, 63 साल बाद भी लता दीदी की आवाज में है अमर

oasisadmin

Leave a Comment