Oasis News
खेल जगत

₹10 करोड़ का बजट तैयार था…’, वैभव सूर्यवंशी की IPL नीलामी पर राजस्थान रॉयल्स का बड़ा खुलासा

इंड‍ियन क्रिकेट में एक और बड़ा सितारा तेजी से उभर रहा है. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ फैन्स, बल्कि IPL फ्रेंचाइजी को भी चौंका दिया है.

 

राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा खिलाड़ी पर इतना भरोसा जताया कि ऑक्शन से पहले ही ₹10 करोड़ तक का बजट अलग रखने की योजना बना ली थी. हालांकि अंत में वह ₹1.1 करोड़ में टीम का हिस्सा बने

.वैभव ने महज 12 साल की उम्र में बिहार के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू कर लिया था. 13 साल की उम्र में IPL ऑक्शन में बिके और 14 साल की उम्र में अपने पहले ही सीजन में 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया.

हाल ही में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी जीता, जिससे उनकी प्रतिभा पर मुहर लग गई.

 

राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जुब‍िन भरुचा ने खुलासा किया कि अक्टूबर 2024 में ट्रायल के दौरान ही वैभव ने सबका ध्यान खींच लिया था. उन्होंने कहा कि वैभव की पहली ही गेंद ने उन्हें यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की याद दिला दी. जैसे इन दोनों ने अपने ट्रायल में पहली गेंद पर कुछ अलग किया था, वैसा ही वैभव ने भी किया.

Related posts

वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू को लेकर आकाश की अलग सोच, कहा- टीम में जगह नहीं

oasisadmin

IND A vs OMA Highlights: एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में इंडिया ए, हर्ष दुबे के ऑलराउंड खेल से ओमान को आसानी से रौंदा

oasisadmin

टी-20 विश्व कप 2026: भारत फाइनल में पहुंचा, देशभर में जश्न

oasisadmin

Leave a Comment