Oasis News
मनोरंजन

शिल्पा शिंदे के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार लेगी एक्शन? CM फडणवीस से AICWA की अपील, झूठे आरोप लगाकर फंसीं!

भाबीजी घर पर हैं!’ एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों के कबूलनामे पर अब बुरी फंसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने 2016 में ‘भाबीजी…’ के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे और केस दर्ज करवाया था। इसके बाद से जहां शिल्पा शिंदे की हर तरफ भद पिट रही है, तो वहीं अब AICWA (All Indian Cine Workers Association) ने एक्ट्रेस के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को AICWA ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग किया और शिल्पा शिंदे मामले में निष्पक्ष और बारीकी से जांच की अपील की। इसमें कहा गया कि ऐसे आरोप न सिर्फ आरोपी को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि असली पीड़ितों की विश्वसनीयता को भी कम करते हैं, जो न्याय की आस में रहते हैं।

बयान में लिखा है, ‘कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे द्वारा कथित तौर पर ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ लगाए गए झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों को स्वीकार करना पूरे बॉलीवुड फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए गंभीर चिंता का विषय है। झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, परिवार, बच्चों, करियर और मानसिक स्वास्थ्य को अपूरणीय क्षति पहुंचा सकते हैं। ऐसे आरोप किसी व्यक्ति की छवि को स्थायी रूप से धूमिल कर सकते हैं और न केवल आरोपी बल्कि उसके परिवार और प्रियजनों के लिए भी विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।’

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठे आरोप लगाता है, तो यह न केवल आरोपी को नुकसान पहुंचाता है बल्कि न्याय की मांग करने वाले असली पीड़ितों की विश्वसनीयता को भी कम करता है। ऐसी घटनाएं वैध शिकायतों पर संदेह पैदा कर सकती हैं और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उत्पीड़न के असली पीड़ितों के लिए अपनी बात सुनाना और उन पर विश्वास करना और भी मुश्किल बना सकती हैं। यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि सभी महिलाएं झूठे आरोप नहीं लगाती हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में हजारों महिलाओं को वास्तव में उत्पीड़न और शोषण का सामना करना पड़ा है और वो समर्थन, सम्मान और न्याय की हकदार हैं।’

Related posts

The 50” का ग्रैंड फिनाले: शिव ठाकरे बने विजेता, लकी फैन को मिले ₹50 लाख

oasisadmin

दिल को छू लेने वाली बेहतरीन हिंदी शायरी

oasisadmin

ONLY IN 2 MINUTES, BE ON THEIR MIND: Telepathy Meditation

oasisadmin

Leave a Comment