Oasis News
Uncategorized

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग

बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा आखिरकार तय हो गया है. नई व्यवस्था के तहत नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम के बीच अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी बांटी गई है, जिससे सरकार के कामकाज को गति देने की कोशिश की गई है.

 

सबसे ज्यादा जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास रखी है. उन्होंने कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें बेहद अहम गृह विभाग भी शामिल है. गृह विभाग मिलने के साथ ही सम्राट चौधरी राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़े फैसलों में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे

वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. वे पहले भी सरकार में अहम भूमिका निभाते रहे हैं और इस बार भी उन्हें महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं. इसके अलावा, दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव को 8 विभाग दिए गए हैं. बिजेंद्र यादव लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और प्रशासनिक अनुभव के चलते उन्हें भी प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

सरकार के इस विभागीय बंटवारे को संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, जहां अनुभवी नेताओं को अहम मंत्रालय देकर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

 

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के इन दोनों नेताओं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव को मिलाकर कुल 18 विभाग ही दिए गए हैं, जो कि अकेले सम्राट चौधरी के पास मौजूद 29 विभागों से काफी कम हैं. यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि सीएम सम्राट चौधरी का कद इस बंटवारे के बाद और ज्यादा बढ़ गया है.

Related posts

Exclusive: IPL से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस बार नहीं होगी ओपन‍िंग सेरेमनी… जानें कैंस‍िल होने की वजह

oasisadmin

आइए भारत को विकसित बनाने में हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

oasisadmin

शौर्य दिवस पर Oasis World Records द्वारा समाज के कर्मवीरों को वर्चुअल सम्मान

oasisadmin

Leave a Comment