Oasis News
मनोरंजन

पूजा भट्ट ने नहीं पहने थे कपड़े! बॉडी पर कराया पेंट, विवादित फोटोशूट पर सालों बाद बोलीं- मर्यादा नहीं लांघी

एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट की निजी जिंदगी कई विवाद से जुड़ी रही है. पिता महेश भट्ट को ‘लिप किस’ करने से लेकर बॉडीपेंट फोटोशूट कराने तक- पूजा कभी किसी विवाद से दूर नहीं भागी हैं. उन्होंने हमेशा साफ मन से अपनी राय रखी है.

पूजा का 90 के दशक में बॉडी-पेंट मैगजीन कवर काफी सुर्खियों में रहा था और उस समय इस पर खूब विवाद भी हुआ था. अब पूजा ने साफ किया है कि उस फोटोशूट का मकसद कभी भी विवाद खड़ा करना या लोगों को चौंकाना नहीं था.

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में पूजा ने बताया कि इस फोटोशूट का आइडिया उन्हें पत्रकार दिनेश रहेजा और मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली के जरिए मिला था.

पूजा ने कहा- एक तरफ मुझे इस तस्वीर के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी, तो दूसरी तरफ लोगों का बहुत प्यार भी मिला. लेकिन मेरे लिए ये कभी विवाद पैदा करने वाला फोटोशूट नहीं था. दिनेश रहेजा, जिनका मैं आज भी बहुत सम्मान करती हूं, उन्होंने मुझे डेमी मूर के वैनिटी फेयर मैगजीन कवर की तस्वीर दिखाई थी. मुझे वो कवर बेहद शानदार लगा. फिर दिनेश और जीतू मेरे पास आए और बोले कि वे कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं. उन्होंने पूछा कि क्या मैं इसके लिए तैयार हूं. मैंने तुरंत हां कह दिया. जब मैंने पूछा कि बॉडी पेंटिंग कौन करेगा, तो उन्होंने बताया कि अन्ना सिंह ये काम करेंगी.

थका देने वाले शूट के बाद किया बॉडी पेंट

पूजा ने बताया कि ये फोटोशूट उन्होंने एक लंबे शूटिंग डे के बाद किया था. उस समय वो फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ के गाने ‘तेरे दर पर सनम’ की शूटिंग कर रही थीं.

उन्होंने कहा- उस दिन रात करीब साढ़े नौ बजे मेरा काम खत्म हुआ. इसके बाद मैं जगदीश माली के घर गई. वहां मेरी बॉडी पेंटिंग की गई और फोटोशूट हुआ. शूट खत्म होने के बाद मैं इसे पूरी तरह भूल गई थी. लेकिन जब मैगजीन बाजार में आई तो हंगामा मच गया.

सालों से इस तस्वीर को लेकर एक गलतफहमी भी बनी हुई है, जिसे पूजा ने अब दूर किया है. उन्होंने कहा- मैं उस तस्वीर में न्यूड नहीं थी. डेमी मूर के कवर में ‘बर्थडे सूट’ का मतलब था कि वो पेंट के नीचे बिना कपड़ों के थीं. लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं था. मैंने अंडरवियर पहन रखा था. हमें अच्छी तरह पता था कि हमारी सीमा क्या है और हमने उसे पार नहीं किया.

पूजा ने माना कि उस दौर में ये कॉन्सेप्ट लोगों को काफी बोल्ड लगा होगा, लेकिन उनका इरादा कभी विवाद पैदा करने का नहीं था.

 

उन्होंने कहा- शायद उस समय लोगों को ये बहुत साहसिक और अलग लगा हो. लेकिन मैंने ये सिर्फ इसलिए किया क्योंकि मुझे ये आइडिया पसंद आया था. मुझे उन लोगों पर भरोसा था जिनके साथ मैं काम कर रही थी. इसलिए मैंने इसे किया. इसमें कोई विवाद पैदा करने की सोच नहीं थी. मैं बस खुद जैसी हूं, वैसी ही थी.

Related posts

खुश करने वाली, दिल को सुकून देने वाली शायरियाँ- मुस्कुराहट की आदत डाल लो जनाब

oasisadmin

23 साल पहले आए गाने ने तोड़े थे रिकॉर्ड, Sonu Nigam का ये कल्ट सॉन्ग जिंदगी से हारे इंसान का हैे बड़ा सहारा

oasisadmin

लड़खड़ाकर गिरे 83 साल के जितेंद्र, आई गंभीर चोट? तुषार कपूर ने दी हेल्थ अपडेट

oasisadmin

Leave a Comment