Oasis News
खेल जगत

पाकिस्तानी क्रिकेट लीग में बॉल के साथ क्या हुआ जिस पर मचा हंगामा

पाकिस्तान में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग में, सभी की नज़रें डिफ़ेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स और उनकी पुरानी विरोधी टीम कराची किंग्स के बीच मैच के आख़िरी ओवर पर थीं. इसमें कराची किंग्स को जीतने के लिए 14 रन चाहिए थे. आख़िर ओवर हारिस रऊफ़ को फेंकना था लेकिन इस ओवर के शुरू होने से पहले एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को चौंका दिया.

 

आख़िरी ओवर शुरू होने से पहले, सबने टीवी स्क्रीन पर देखा और इस सीन का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि लाहौर कलंदर्स के कैप्टन शाहीन अफ़रीदी, हारिस रऊफ़ और फ़ख़र ज़मान एक साथ खड़े हैं.

 

शाहीन अफ़रीदी बॉलर की कैप अंपायर को दे रहे हैं और बॉल फ़ख़र ज़मान के हाथ में है जिसे वह अपने पास रखने के बाद हारिस को दे रहे हैं और शाहीन अफ़रीदी मुस्कुराते हुए अपनी जगह पर जाने लगते हैं लेकिन इसी दौरान अंपायर फ़ैसल अफ़रीदी हारिस रऊफ़ से बॉल मांग लेते हैं

.”इसके बाद मैदान पर जो हुआ वह सबके लिए हैरान करने वाला था. अंपायर फ़ैसल अफ़रीदी ने बॉल चेक की और साथी अंपायर शराफ़ुदुल्लाह से भी सलाह ली जिसके बाद अंपायरों ने कराची किंग्स को पांच पेनल्टी रन दिए. यह साफ़ इशारा था कि बॉल की कंडीशन बदल दी गई थी.

 

इस समय, क्रीज़ पर मौजूद कराची किंग्स के बैटर आज़म ख़ान और ख़ुशदिल शाह को बदली हुई बॉल चुनने की इजाज़त दी गई.

Related posts

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत बना विश्व चैंपियन

oasisadmin

IPL 2026 के बीच बड़ी घोषणा कर सकती है CSK, इस अनजाने खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया

oasisadmin

IND A VS AFG A: सुपर ओवर बवाल के बाद वैभव सूर्यवंशी फ‍िर मैदान पर, अफगानिस्तान के खिलाफ कल व‍िजय जरूरी, वरना…

oasisadmin

Leave a Comment