Oasis News
खेल जगत

पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज की शर्मनाक हरकत आई सामने, टी20 वर्ल्ड कप में किया ऐसा काम, लग सकता है बैन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज कथित तौर पर रिक्रिएशनल ड्रग यानी कि नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जांच के दायरे में आ गए हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड कप के दौरान नवाज का सैंपल लिया गया था जिसमें प्रतिबंधित पदार्थों के अंश पाए जाने की बात कही जा रही है। इस घटनाक्रम ने न केवल नवाज के करियर पर सवालिया निशान लगा दिए हैं बल्कि बोर्ड के एंटी-डोपिंग नियमों के पालन पर भी नई बहस छेड़ दी है

इस विवाद का सीधा असर नवाज के विदेशी लीग अनुबंधों पर पड़ा है। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में हिस्सा लेने के लिए बोर्ड से एनओसी मिल चुका था और वे सर्रे की टीम से जुड़ने वाले थे। सर्रे इसी हफ्ते नवाज के नाम की आधिकारिक घोषणा करने वाला था लेकिन जांच की खबर सार्वजनिक होते ही काउंटी टीम ने इस सौदे को रद्द कर दिया है। फिलहाल नवाज का इंग्लैंड जाकर क्रिकेट खेलने का सपना अधर में लटक गया है।

नवाज हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने टीम के सभी 7 मैचों में शिरकत की थी जहां पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में पहुंचकर बाहर हो गई थी। हालांकि बल्ले से वे केवल 15 रन ही बना सके लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 7 विकेट चटकाए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस गंभीर जांच के बावजूद नवाज वर्तमान में पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल रहे हैं जहां हाल ही में उन्होंने रावलपिंडी के खिलाफ तीन ओवर गेंदबाजी भी की थी।

Related posts

KKR VS LSG, IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रनों का टारगेट, रहाणे-रघुवंशी चमके

oasisadmin

टी-20 फाइनल में भारत का जलवा: शानदार प्रदर्शन से खिताब पर कब्ज़ा, देशभर में जश्न

oasisadmin

LSG से हारकर RCB टेंशन में! IPL प्लेऑफ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, अब कितने मैच जीतने होंगे?

oasisadmin

Leave a Comment