Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

दिल्ली ‘गैस चैंबर’ में तब्दील, AQI 400 के पार, ITO समेत कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह जहरीले स्मॉग की मोटी परत छाई रही. ITO इलाके से सामने आए विजुअल्स में शहर धुंध और प्रदूषण की चादर में लिपटा नजर आया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 6 बजे ITO क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 417 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है.

CPCB के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में हालात और भी खराब हैं. वजीरपुर में AQI 443, जहांगीरपुरी में 439, आनंद विहार और रोहिणी में 434, नरेला में 425 और बावना में 424 दर्ज किया गया. बुर्की, चांदनी चौक, पंजाबी बाग और मुंडका जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में भी AQI 410 से ऊपर बना हुआ है. हालांकि IGI एयरपोर्ट क्षेत्र में AQI 307 रहा, लेकिन यह भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में ही आता है.

Related posts

गुजरात घूमकर आया युवक दिमाग खो बैठा बीच सड़क बुरा फंसा बीजेपी का बड़ा एक्शन

oasisadmin

ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज, मध्य-पूर्व में हालात तनावपूर्ण

oasisadmin

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती 2025: डॉ. ए. अंगप्पन ने समाधि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

oasisadmin

Leave a Comment