Oasis News
खेल जगत

कोलकाता पहुंचे लियोनेल मेसी, सुपरस्टार फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर जमा हुए हजारों फैंस

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी शनिवार को ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ की शुरुआत के लिए कोलकाता पहुंचे. उनके आने से पहले ही कोलकाता जबरदस्त उत्साह में डूबा हुआ है. मेसी मियामी से दुबई होते हुए कोलकाता पहुंचे. देर रात होने के बावजूद हजारों फैंस एयरपोर्ट के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हो गए.

फ्लाइट के लैंड होने से कई घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंचे फैंस ने कहा कि यह पल अविश्वसनीय है. एक फैन ने ANI से कहा, ‘हम दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं. जरूरत पड़ी तो चार घंटे भी इंतजार करेंगे. जिंदगी में मिलने वाले इस इकलौते मौके को हम नहीं गंवाना चाहते.’

 

एक दूसरे फैन ने इस रात को ‘मैजिकल’ बताते हुए कहा, ‘वह जादूगर हैं, GOAT हैं. हम सिर्फ उनकी एक झलक पाने आए हैं. लव यू, मेसी.’ मेसी अपने तीन दिन के दौरे में कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे.

कोलकाता में मेसी का कार्यक्रम

 

कोलकाता में मेसी का दिन प्राइवेट मीट-एंड-ग्रीट से शुरू होगा, जो सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक रहेगा और यह सिर्फ चुनिंदा मेहमानों के लिए होगा. इसके बाद वे ऑनलाइन माध्यम से अपने नाम की एक प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जो शहर के साथ उनके खास रिश्ते को दिखाता है.

Related posts

IPL में मयंक यादव की वापसी तय? RCB के ख‍िलाफ म‍िलेगा मौका, ये ख‍िलाड़ी होगा LSG से बाहर

oasisadmin

काला चश्मा, खतरनाक बाउंसर और थम्ब्स-अप… इस कीवी क्रिकेटर ने मैदान पर लूट ली महफिल

oasisadmin

IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग

oasisadmin

Leave a Comment