Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

तुम लोग परजीवी हो, ‘कॉकरोच’ वाले बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने अब किसे कहा

देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत की कॉकरोच वाली टिप्पणी को लेकर देशभर में हुए बवाल के बाद अब CJI ने एक बार एक एक ऐसी ही टिप्पणी की है। CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को बेल देने से मना करते हुए कहा कि इस तरह के लोग परजीवी की तरह होते हैं और इसीलिए इनका जेल में ही रहना बेहतर है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने साइबर फ्रॉड के एक मामले पर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपराधी को जमानत देने से साफ इनकार कर दिया। याचिका को खारिज करते हुए बेंच ने बेहद सख्त टिप्पणियां कीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि साइबर अपराधी ‘परजीवी’ हैं जो लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करते हैं और उन्हें पकड़ना भी आसान नहीं होता। पीठ ने आगे कहा कि ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे रखना ही समाज के हित में है।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने आरोपी को फटकार लगाते हुए कहा, “तुम लोग परजीवी हो जो निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगते हो। साइबर अपराधियों के प्रति हमें बहुत सख्त होना ही पड़ेगा।” सीजेआई ने आगे साइबर अपराध के दायरे पर भी चिंता जताई। उन्होंने आगे कहा, “तुम लोग किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रहते। तमिलनाडु में किसी से धोखाधड़ी करते हो और फिर वहां से जम्मू चले जाते हो। समाज का हित इसी में है कि तुम जैसे लोग जेल के अंदर ही रहें।”

गौरतलब है कि इससे पहले CJI सूर्यकांत ने इससे पहले भी एक मामले में इस तरह की टिप्पणी की थी। तब उनके बयान पर खूब बवाल हुआ था। CJI सूर्यकांत ने बीते महीने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि बेरोजगार युवा आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं और फिर सिस्टम पर हमला शुरू कर देते हैं।

Related posts

Celebrationof 150th anniversary of the National Song “Vande Mataram” at the National Headquarters of the Bharatiya Janata Party

oasisadmin

सनातन धर्म की रक्षा हेतु डॉ. ए. अंगप्पन @ अरुण के प्रयासों की स्वामीजी ने की सराहना

oasisadmin

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के संकेत, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है बड़ा असर

oasisadmin

Leave a Comment