Oasis News
आम चुनाव

जिऊंगा तो आपके लिए, जूझूंगा तो आपके लिए… TMC का जाना अब तय है’, सिलीगुड़ी रैली में PM मोदी का हमला

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. उन्होंने जनता के उत्साह का जिक्र करते हुए बदलाव की बात कही. पीएम मोदी ने TMC सरकार के 15 साल के शासन पर सवाल उठाए और विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और बजट को लेकर आरोप लगाए. उन्होंने युवाओं से वोट के जरिए भविष्य तय करने की अपील की और नॉर्थ बंगाल की अनदेखी का मुद्दा भी उठाया.

सिलीगुड़ी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर सीधा हमला बोला और साफ कर दिया कि इस बार बंगाल चुनाव में ममता सरकार की विदाई तय है. चुनावी माहौल के बीच दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के लोगों से अपना पुराना रिश्ता जोड़ते हुए पीएम मोदी ने भावुक होकर कहा कि ‘आपने मेरा दिल तो जीत लिया है, लेकिन अब इस चुनाव में आपको बंगाल के हर एक व्यक्ति का दिल जीतना है.’ उन्होंने सीधे शब्दों में वादा किया कि ‘वे जनता के लिए ही जिएंगे और उनके हक के लिए हर पल जूझते रहेंगे.’ उन्होंने साफ कर दिया कि बंगाल अब परिवर्तन की ठान चुका है और सिलीगुड़ी की यह भीड़ टीएमसी के ‘महाजंगलराज’ की दीवार गिराने का संकेत है.

पीएम मोदी ने मंच से उन युवाओं के नाम भी एक खास संदेश दिया गया, जो इस चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि बंगाल में टीएमसी को सत्ता संभाले 15 साल बीत चुके हैं. यानी जो नौजवान पहली बार पोलिंग बूथ पर जाएगा, वो 15 साल पहले शायद पहली क्लास में रहा होगा. ऐसे में पीएम मोदी ने इन नए वोटरों को अहसास कराया कि यह समय ममता सरकार के काम का हिसाब-किताब करने का है, क्योंकि इन 15 सालों में विकास की जगह सिर्फ भ्रष्टाचार और काले कारनामे ही दिखाई दिए हैं. कल के रोड शो का जिक्र करते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा कि जिस तरह दादा-दादी की उम्र के लोगों ने उन्हें दुलार दिया, वो इस बात का सबूत है कि बंगाल की जनता अब और बर्बादी सहने के मूड में नहीं है.

Related posts

दिल्ली की एक साथ इतनी महिलाओं ने ली कसम वोट नहीं करेंगे हम जानिए क्यों? | Women empowerment

oasisadmin

A village of Pakistani Hindus is located in this place of Delhi, see how they are living in fear

oasisadmin

बिहार चुनाव से पहले बिहार के इस लड़के ने नेताओं के सारे राज खोले गौर से सुनिए

oasisadmin

Leave a Comment