Oasis News
मनोरंजन

गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

मशहूर फ़िल्म अभिनेता गोविंदा को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गोविंदा के सहयोगी और लीगल एडवाइज़र ललित बिंदल ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है.

ललित ने बताया कि मंगलवार शाम (11 नवंबर 2025) को लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास गोविंदा अचानक अपने घर में बेहोश हो गए थे.

पहले डॉक्टर के कहने पर उन्हें दवाई दी गई थी, लेकिन बाद में उनकी तबीयत ज़्यादा ख़राब हुई तो उन्हें मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात (एक बजे) जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में दाखिल कराया गया.

ललित ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि गोविंदा की हालत अभी स्थिर है.

Related posts

फराह खान ने बताया कौन हो सकता है इस बार का विनर, बोलीं- पिछली बार जिसे बताया

oasisadmin

महाशिवरात्रि पर जंबुकेश्वरर नाट्यांजलि: चेन्नई के कोरट्टूर में श्रद्धा और शास्त्रीय नृत्य का भव्य उत्सव

oasisadmin

Bhooth Bangla BO Day 26 Worldwide: आमिर खान को 8 साल की मशक्कत के बाद मिली थी एक अदद हिट, अब अक्षय की ‘भूत बंगला’ ने उसे भी दे दी मात

oasisadmin

Leave a Comment