Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

कॉकरोच जनता पार्टी बनने पर बोले अवध ओझा, आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और जाने-माने शिक्षक अवध ओझा ने कॉकरोच जनता पार्टी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए। कॉकरोच जनता पार्टी, जय हिंद। अवध ओझा ने पिछला दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, पटपड़गंज विधानसभा सीट से हारने के बाद उन्होंने न सिर्फ आम आदमी पार्टी छोड़ दी, बल्कि राजनीति से भी दूर हो गए थे। ओझा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। उन्होंने अब कॉकरोच जनता पार्टी बनने पर प्रतिक्रिया दी है।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से इंस्टाग्राम और एक्स पर पेज बना, जिससे देखते ही लाखों लोग जुड़ गए। इंस्टाग्राम पर तो इसने चंद दिनों में ही 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया और भाजपा को पीछे छोड़ दिया। वहीं, एक्स पर भी लाखों फॉलोवर्स जुड़े। हालांकि, गुरुवार को एक्स पर अकाउंट रोक दिया गया। इसके फाउंडर अभिजीत दिपके हैं, जो इस समय अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे।

सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कॉकरोच का जिक्र करते हुए उसे बेरोजगार युवाओं से जोड़ा था। इसके बाद काफी विवाद हुआ और उन्होंने सफाई दी कि मीडिया ने पूरे बयान को अलग तरीके से दिखाया। उन्होंने कहा कि युवाओं की मैंने आलोचना नहीं की, बल्कि उन लोगों की बात की थी, जो फर्जी और नकली डिग्री के सहारे वकालत जैसे पेशे में आ जाते हैं।

उधर, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम पर अधिकार हासिल करने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड से यह जानकारी मिली है। ट्रेडमार्क पंजीकरण पोर्टल पर दाखिल आवेदनों में राजनीतिक और सामाजिक सेवाएं प्रदान करने की श्रेणी के तहत ट्रेडमार्क पंजीकरण की मांग की गई है। अजीम आदमभाई जाम और अखंड स्वरूप नामक व्यक्तियों तथा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को शुरू करने वाले की ओर इस नाम के लिए अलग-अलग आवेदन दाखिल किए गए हैं।

Related posts

अमेरिकी टैरिफ़ ऐलान के बीच चाबहार पर भारत का रुख साफ़, सरकार ने कहा– ईरान और अमेरिका दोनों से संपर्क में

oasisadmin

23 अक्टूबर को होगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? कांग्रेस के इस प्रवक्ता ने की बड़ी भविष्यवाणी |

oasisadmin

Salient Points of speech of Hon’ble BJP National President and Union Minister Shri Jagat Prakash Nadda while addressing Sardar Gatha Program in Vadodara, Gujarat  

oasisadmin

Leave a Comment