Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

Karwa Chauth 2025 पल-पल के अपडेट्स

Karwa Chauth 2025 पल-पल के अपडेट्स:-

 जानें चांद निकलने का समय पूजन विधि, कथा,  पूजा की करें तैयारी, कुछ देर बाद शुरू होगा मुहूर्त

 Moon Rise Timing: करवा चौथ आज सिद्धि योग में मनाया जा रहा है. सुहागन महिलाएं सरगी करके सूर्योदय के समय से ही निर्जला व्रत हैं. आज प्रदोष काल में करवा चौथ पूजा होगी, उसमें करवा की कथा सुनी जाएगी. शाम के समय में चांद निकलने पर अर्घ्य देकर पारण होगा. आइए जानते हैं करवा चौथ के मुर्हूत, पूजा विधि, करवा व्रत कथा, चांद निकलने का समय और पल-पल के अपडेट्स.

करवा चौथ आज 10 अक्टूबर शुक्रवार को सिद्ध योग में मनाया जा रहा है. आज सुहागन महिलाओं ने सूर्योदय से पूर्व सरगी ग्रहण करके निर्जला व्रत का प्रारंभ किया. यह व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक यानी चंद्रमा को अर्घ्य देने तक बिना अन्न और जल के रखना होता है. करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और सुख समृद्धि के लिए रखते हैं. आज करवा चौथ शुक्रवार के दिन है ज्योतिष के अनुसार शुक्र को भौतिक सुख सुविधा, प्रेम, सुखी वैवाहिक जीवन आदि का कारक माना जाता है. सिद्ध योग में शुरू हुआ करवा चौथ व्रती महिलाओं के मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक है.

करवा चौथ व्रत में सूर्यास्त के बाद जब प्रदोष काल प्रारंभ होगा उस समय करवा चौथ की पूजा होगी. शुभ मुहूर्त में श्री गणेश माता गौरी भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा विधिपूर्वक की जाती है. महिलाएं समूह में बैठकर katha  सुनती हैं, उसके बाद आरती होती है. उसके बाद चांद की निकालने का इंतजार होता है रात के समय में चंद्रोदय होने पर महिलाएं चंद्रमा की पूजा करती हैं, उसके बाद अर्घ्य देती हैं और पति के हाथों जल पीकर पारण करती हैं. यह करवा चौथ का व्रत आपके लिए शुभ दायक और मनोकामना पूर्ति वाला हो. आइए जानते हैं करवा चौथ मुहूर्त, मंत्र, करवा चौथ व्रत कथा, पूजा टाइम, चांद निकलने का समय.

करवा चौथ​ तिथि मुहूर्त

करवा चौथ चतुर्थी तिथि का शुभारंभ 9 अक्टूबर, रात 10:54 बजे से
करवा चौथ चतुर्थी तिथि का समापन आज, 10 अक्टूबर, शाम 7:38 बजे


करवा चौथ पूजा मुहूर्त

शाम 5:57 बजे से शाम 7:11 बजे तक

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

चांद निकलने का समय 07:09 pm
चंद्रास्त का समय 08:35 am
सवाल: करवा चौथ कब होता है?
जवाब: करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. यह अक्टूबर या नवंबर में होता है.
सवाल: करवा चौथ का व्रत क्यों रखते हैं?
जवाब: करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु, उत्तम सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखते है.
  • सवाल: करवा चौथ में किसकी पूजा करते हैं?
    जवाब: करवा चौथ के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश, माता पार्वती, भगवान शिव और चंद्र देव की पूजा करते हैं.
  • सवाल: करवा चौथ की पूजा किस समय होती है?
    जवाब: करवा चौथ के दिन सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में पूजा की जाती है.
  • सवाल: करवा चौथ का व्रत कैसे रखते हैं?
    जवाब:करवा चौथ में निर्जला व्रत रखते हैं. इसमें अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता है. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण करते हैं.

Related posts

अदरक पानी कितने दिन पीना चाहिए? तेजी से वजन घटाने में करता है मदद, जानें फायदे और नुकसान

oasisadmin

Celebrationof 150th anniversary of the National Song “Vande Mataram” at the National Headquarters of the Bharatiya Janata Party

oasisadmin

रूस पर और सख्त प्रतिबंधों की तैयारी में EU, शरद ऋतु में आ सकता है नया पैकेज

oasisadmin

Leave a Comment