Oasis News
खेल जगत

ऑस्ट्रेलिया T20I टीम में मिली इस भारतीय को जगह, 60 साल बाद होगा ये करिश्मा

बांग्लादेश दौरे पर मौजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी T20I टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने दिल्ली में जन्में निखिल चौधरी को ट्रैविस हेड के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में जगह दी है। अगर निखिल चौधरी को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह 60 से ज्यादा सालों में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बन सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच इस समय तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 17 जून से होगा। ट्रैविस हेड निजी कारणों के चलते लीव पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले भारतीय मूल के कई खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के कई भारतीय मूल के खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल चुके हैं, जिनमें गुरिंदर संधू और तनवीर संघा शामिल हैं, लेकिन 1960 के दशक में, जब गुजरात में जन्मे लेग-स्पिनर रेक्स सेलर्स, जिन्होंने 1964 के कलकत्ता टेस्ट में खेला था, उनके बाद से किसी भारतीय मूल के आदमी ने ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के लिए नहीं खेला है

।इसका मतलब है कि अगर चौधरी अगले हफ्ते चुने जाते हैं तो यह उनके लिए एक जबरदस्त डेब्यू होगा। 30 साल के चौधरी पिछले तीन BBL सीजन में हरिकेन्स टीम के एक अहम सदस्य के तौर पर उभरे हैं, साथ ही उन्होंने अपने ऑन-फील्ड अंदाज और कबड्डी से प्रेरित विकेट सेलिब्रेशन के लिए एक कल्ट फॉलोइंग भी बनाई है।

निखल चौधरी ऑस्ट्रेलिया के नागरिक नहीं हैं, बल्कि परमानेंट रेजिडेंट हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा किया है।

 

दिल्ली में जन्मे चौधरी ने हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ पंजाब की स्टेट टीम के लिए 14 लिमिटेड ओवर के मैच खेले और IPL टीम मुंबई इंडियंस के साथ ट्रायल दिया। जब महामारी की वजह से इंटरनेशनल बॉर्डर बंद हो गए, तो वह क्वींसलैंड में अपने अंकल से मिलने गए थे, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अपने क्रिकेट के सपनों को आगे बढ़ाने का मौका मिला।

Related posts

India vs South Africa 2nd Test Day 2 Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 300 रन के पार, मुथुसामी का अर्धशतक; विकेट की तलाश में टीम इंडिया

oasisadmin

E- News Paper- 3

oasisadmin

भारत को मिली 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी | ओडिशा बनेगा मेजबान

oasisadmin

Leave a Comment