Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

‘इस्लाम में सुसाइड हराम… पर बॉम्बिंग जायज’ दिल्ली विस्फोट के आरोपी उमर नबी ने हमले से पहले बनाया था

Delhi Blast 2025 दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आतंकी उमर नबी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। धमाके से पहले आतंकी उमर इस वीडियो में आत्मघाती हमले को लेकर बात कर रहा है।

 

सामने आए आतंकी उमर के इस नए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह एक कमरे में कैमरे के आगे अकेला बैठा है। इस वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वह अंग्रेजी में आत्मघाती हमले को जायज ठहरा रहा है। एक मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में आतंकी उमर नबी कह रहा है कि इस्लाम में सुसाइड हराम है, लेकिन बॉम्बिंग जायज। वह आगे कहता है कि आत्मघाती हमलों की मुख्य समस्या यह है कि जब कोई व्यक्ति मान लेता है कि उसकी मौत निश्चित समय और स्थान पर होगी, तो वह एक खतरनाक मानसिक स्थिति में चला जाता है। ऐसे समय में वह मानने लगता है कि मौत ही उसकी एकमात्र मंजिल है।

 

30 ठिकानों पर ईडी की छापामारी

व्हाइट कॉलर टेररिज्म और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी ईडी चार राज्यों के 30 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन कर रही है। यह मामला “अल फलाह यूनिवर्सिटी” से जुड़ा है।दिल्ली ब्लास्ट से पहले आतंकी उमर ने बनाया था

Related posts

BMC Election Results 2026: ठाकरे बंधुओं को मुंबई की जनता ने क्यों कहा ‘टाटा’? जानिए महायुति की जीत के 5 बड़े कारण

oasisadmin

TMC Name Symbol Dispute: ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

oasisadmin

अमेरिका का वेनेजुएला में सैन्य हस्तक्षेप, राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार

oasisadmin

Leave a Comment