Oasis News
Uttar Pradeshलेटेस्ट न्यूज

UP Board 10th Topper List: सीतापुर की कशिश वर्मा ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर ये दो लड़कियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं कक्षा का पास फीसदी 90.42 रहा। जबकि 12वीं का 80.38 प्रतिशत रहा।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द मॉडर्न एकेडमी जैदपुर बाराबंकी की अदिती ने 97.50 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

 

इस साल तीसरे रैंक पर तीन मेधावियों (अर्पिता, परी वर्मा और ऋषभ साहू) ने 97.33% अंकों के साथ अपनी जगह बनाई है। टॉपर्स की इस सूची में बाराबंकी जिले के 3, सीतापुर के 2 और झांसी के 1 छात्र ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के नतीजों में बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% रहा। इस परीक्षा में 26,01,381 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के छात्र थे। कुल 23,52,181 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। इस परीक्षा का मूल्यांकन 96,803 परीक्षकों द्वारा किया गया, जबकि आंशिक विषयों की परीक्षा में 3,286 परीक्षार्थी शामिल हुए।

Related posts

ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज, मध्य-पूर्व में हालात तनावपूर्ण

oasisadmin

Dholera Smart City: कैसे दुनिया भर के Investors को आकर्षित कर रहा है गुजरात का Future Mega City?

oasisadmin

मध्य-पूर्व में बड़ा सैन्य टकराव: अमेरिका-इज़राइल का ईरान पर संयुक्त हमला, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

oasisadmin

Leave a Comment