Oasis News
खेल जगत

SRH vs PBKS: हारकर भी ‘जीत’ गए कूपर कोनोली, 22 साल की उम्र में ह‍िला दी IPL की र‍िकॉर्डबुक, कई कीर्तिमान ध्वस्त

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को बुधवार को खेले गए मुकाबले में 33 रनों से मात दी. इस मैच में भले ही पंजाब की टीम को हार मिली, लेकिन पंजाब की टीम के कूपर कोनोली ने र‍िकॉर्डबुक ह‍िला दी. इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद की टीम अब ‘टेबल टॉपर’ बन गई है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 में बुधवार को 33 रन से हराकर आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया. हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन की शानदार पारियों के बाद SRH ने 235 रन बनाए. जवाब में पंजाब की खराब फील्डिंग और शुरुआती बल्लेबाजी की नाकामी भारी पड़ी. कूपर कोनोली का शतक भी टीम को हार से नहीं बचा सका.

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. साथ ही 220 से ज्यादा रन डिफेंड करने का उनका शानदार रिकॉर्ड भी कायम रहा. अब तक उन्होंने 220+ स्कोर बचाने के सभी 11 मैच जीते हैं.

वहीं खास बात यह रही कि इस मैच में भले ही पंजाब अपना बैक टू बैक तीसरा मैच हारी हो, लेकिन वो अभी भी टेबल में दूसरे नंबर पर है और उसका नेट रन रेट पॉज‍िट‍िव है. कोनोली ने नाबाद 107 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके लगाए. कोनोली को किस्मत का भी साथ मिला, क्योंकि उन्हें दो बार जीवनदान मिला. इसका पूरा फायदा उठाया, हालांकि दूसरी ओर से लगातार विकेट गिरते रहे, जिससे पंजाब मैच में कभी मजबूत स्थिति में नहीं आ सका.

शशांक सिंह के आउट होते ही मुकाबला लगभग खत्म हो गया और सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिर में आसानी से जीत दर्ज कर ली. हालांकि कोनोली की तूफानी पारी की वजह से हार का अंतर कम रहा, जिससे पंजाब किंग्स के नेट रन रेट (NRR) को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. पंजाब किंग्स के लिए इस मैच में अगर कोई सकारात्मक बात रही, तो वह कूपर कोनोली की शानदार पारी थी. उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा और अकेले दम पर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की.

इस दौरान कोनोली ने कई अव‍िश्वसनीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वहीं पंजाब को इस दौरान हैदराबाद के ख‍िलाफ एक शर्मनाक कीर्त‍िमान की ल‍िस्ट में भी शाम‍िल होना पड़ गया. अब सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी तीन मैचों में सिर्फ एक जीत की जरूरत है. वहीं पंजाब किंग्स को अपनी फील्डिंग और शुरुआती बल्लेबाजी में तुरंत सुधार करना होगा, नहीं तो प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है.

Related posts

अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान से झटका

oasisadmin

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने इस ख‍िलाड़ी को वापस बुलाया, शुभमन गिल का बाहर होना तय!

oasisadmin

E-News Paper-3

oasisadmin

Leave a Comment