Oasis News
खेल जगत

SRH vs KKR, IPL 2026 Highlights: कोलकाता ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, कमिंस ब्रिगेड को उसके घर में हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-45 में रविवार (3 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 18.2 ओवरों में हासिल कर लिया.

सनराइजर्स हैदराबाद लगातार पांच मैच जीतकर इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी थी. लेकिन अब उसका विजय रथ रुक गया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा सीजन में 10 में से 6 मुकाबले जीते हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 में से सिर्फ तीन मैचों में जीत हासिल की है और उसके 7 अंक हैं.

रनचेज में फिन एलन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तूफानी शुरुआत दिलाई. एलन ने सिर्फ 13 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. एलन को विपक्षी टीम के कप्तान पैट कमिंस ने चलता किया. एलन के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की.

अजिंक्य रहाणे ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 36 बॉल पर 43 रनों का योगदान दिया. रहाणे का विकेट साकिब हुसैन ने झटका. अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली. रघुवंशी ने 47 बॉल पर 59 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे. रघुवंशी के आउट होने के बाद रिंकू सिंह (22* रन) और कैमरन ग्रीन (3* रन) ने टीम को जीत दिला दी.

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 165 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा सिर्फ 15 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए. इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप की. हेड ने 28 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. हेड को वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी में फंसाया.

Related posts

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने शतक लगाया:10 साल के आशीर्वाद ने 21 बाउंड्री लगाई; पिता बोले थे- दो साल में वैभव जैसा खेलेगा

oasisadmin

IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग

oasisadmin

IPL 2026 के बीच बड़ी घोषणा कर सकती है CSK, इस अनजाने खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया

oasisadmin

Leave a Comment