Oasis News
अवॉर्ड्स

PAK vs SA Highlights: क्विंटन डिकॉक ने 7 छक्कों की मदद से तूफानी शतक ठोका, 59 गेंद रहते साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए मैच को साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 59 गेंद रहे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। 3 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है।

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में फखर जमां के रूप में बड़ा झटका लगा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। फखर को आउट करने वाले नांद्रे बर्गर ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी चलता कर दिया। बाबर ने 11 जबकि रिजवान ने 4 रन बनाए। 22 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद सईम आयूब और सलमान आगा ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों ने टीम को 100 के पार पहुंचाया और अपने अपने अर्धशतक पूरे किए।

53 रन बनाकर आयूब कोर्बिन बोर्श का शिकार बने। सलमान आगा ने 69 रन नबाए। मोहम्मद नवाज ने 59 गेंद पर 59 रन बनाकर पारी को फिनिशिंग टच दिया। नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। नकबायोमजी पीटर को भी तीन विकेट मिले।
इसके बाद डिकॉक को टोनी डे जोर्जी का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 153 रन जोड़े। डिकॉक ने अपने वनडे करियर में 22वां शतक ठोका। जोर्जी 63 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के मारे। 41वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने 119 गेंद पर 123 रन बनाए। उन्होंने 8 चौकों के अलावा 7 छक्के मारे।

रिपोर्ट/गोविंद सोनी/ओएसिस न्यूज/खेल जगत

Related posts

साल 2025 का नोबेल पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उम्मीदों पर फिर गया पानी ।

oasisadmin

Rising Talent Honored with Bharat Glory Ratna Award

oasisadmin

DR. Indira Ji को Bharat Glory Ratna Award: शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

oasisadmin

Leave a Comment