Oasis News
खेल जगत

MI vs LSG: हार्दिक पंड्या क्यों मुंबई की टीम से हुए बाहर? इस खिलाड़ी में किया रिप्लेस

आईपीएल 2026 में सोमवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच मुकाबला खेला गया. लेकिन मुंबई के लिए कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते दिखे. टॉस से पहले जब सूर्या को टीम शीट के साथ मैदान में आते देखा गया तो साफ हो गया कि हार्दिक पंड्या इस मैच में नहीं खेलेंगे.

हार्दिक मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं?

टॉस के लिए सूर्यकुमार यादव आए. दरअसल, हार्दिक पंड्या पीठ में ऐंठन की वजह से ये मैच नहीं खेल रहे हैं. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के बाद सूर्यकुमार ने भी यही बात दोहराई, लेकिन उन्होंने बैक स्पाज्म का जिक्र नहीं किया. उन्होंने कहा कि वो (हार्दिक) आज ठीक नहीं हैं, इसलिए मैं उनकी जगह कप्तानी कर रहा हूं. बाकी सब ठीक है.

हार्दिक की गैरमौजूदगी ही एकमात्र बदलाव नहीं था. MI ने ट्रेंट बोल्ट को बाहर कर Corbin Bosch को टीम में शामिल किया, जिससे बल्लेबाजी गहराई और पावरप्ले के बाद गेंदबाजी मजबूत होगी. हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात ये रही की रोहित शर्मा ने इस मैच में वापसी की. उनके आने से टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी. रोहित ने लगातार 5 मैच नहीं खेले थे. नई गेंद से गुणवत्ता बनाए रखने के लिए Deepak Chahar को वापस लाया गया.

हालांकि हार्दिक की भरपाई करना आसान नहीं है, MI ने अपनी ओर से कोशिश की है. उन्होंने Raj Bawa को टीम में शामिल किया. 23 वर्षीय खिलाड़ी ने 2022 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और पिछले सीजन MI के लिए 3 मैच खेले थे. वह एक लेफ्ट-हैंड तेज गेंदबाज और राइट-हैंड बल्लेबाज के रूप में हार्दिक का लगभग समान विकल्प हैं.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रेयान रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा.

 

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव.

Related posts

विराट कोहली के शतक के बाद रोहित शर्मा ने बकी गालियां? बगल में खड़े अर्शदीप सिंह ने किया खुलासा

oasisadmin

Abhishek Sharma ने 30 गेंदों में जड़ा शतक, रचा T20I इतिहास

oasisadmin

DC vs CSK LIVE Score: नितीश राणा को नूर अहमद ने पवेलियन भेजा, दिल्ली कैपिटल्स का लाइव स्कोर 61/4

oasisadmin

Leave a Comment