Oasis News
खेल जगत

LSG से हारकर RCB टेंशन में! IPL प्लेऑफ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, अब कितने मैच जीतने होंगे?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मिली 9 रन की करीबी हार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की प्लेऑफ राह में हलचल जरूर पैदा कर दी है, लेकिन तस्वीर अभी भी पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आती है.

लखनऊ में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में मिचेल मार्श ने 111 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए LSG को 209/3 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में RCB की शुरुआत बेहद खराब रही. मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने शुरुआती झटके देकर विराट कोहली और जैकब बेथेल को जल्दी पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 61 रन की तेज पारी खेलकर मुकाबले में जान फूंकी, जबकि टिम डेविड ने आखिर तक संघर्ष किया. हालांकि बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 203/6 तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 9 रन से हार गई.

इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 61 रन की तेज पारी खेलकर मुकाबले में जान फूंकी, जबकि टिम डेविड ने आखिर तक संघर्ष किया. हालांकि बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 203/6 तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 9 रन से हार गई.

हार के बावजूद RCB की स्थिति अभी भी मजबूत बनी हुई है. टीम 10 मैचों में 6 जीत और 12 पॉइंट्स के साथ अंक ताल‍िका में तीसरे स्थान पर है. सबसे बड़ी राहत उनका शानदार नेट रनरेट (+1.234) है, जो बाकी टीमों के मुकाबले काफी बेहतर है और आगे चलकर बराबरी की स्थिति में बड़ा फर्क पैदा कर सकता है.

 

Related posts

GT vs SRH Pitch Report: आज कैसी पिच पर खेला जाएगा गुजरात बनाम हैदराबाद मैच? बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे मिलेगी मदद, पढ़िए पिच रिपोर्ट

oasisadmin

World Cup Qualifiers में भारतीय टीम के साथ अधिकारी की मौजूदगी बनी विवाद का कारण

oasisadmin

PBKS vs RCB, IPL 2026 Live Score: चेज में पंजाब किंग्स के 4 विकेट धड़ाम, बेंगलुरु ने दिया है बिग टारगेट

oasisadmin

Leave a Comment