Oasis News
मनोरंजन

Anupamaa: इन किरदारों को झन्नाटेदार तमाचा पड़ते ही 7वें आसमान पर पहुंची TRP, रातों-रात हुई राजन शाही की चांदी

Anupamaa TRP Double As These Characters Got Slap: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। ‘अनुपमा’ में अनुपमा का भाषण तो मशहूर है ही, साथ ही उसका करारा तमाचा भी खूब लोकप्रिय है। दरअसल, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में राही को थप्पड़ पड़ने वाला है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। लेकिन इसके अलावा भी अनुपमा के कई किरदार ऐसे हैं जिन्हें तमाचा पड़ते ही सीरियल की टीआरपी रॉकेट बन गई थी। इस लिस्ट में पाखी यानी मुस्कान बामने से लेकर राही यानी अद्रिजा रॉय तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन किरदारों पर-

काव्या (Madalsa Sharma)

‘अनुपमा’ सीरियल में अनुपमा के जबरदस्त तमाचे की शुरुआत काव्या से ही हुई थी। तोषू और किंजल की शादी में काव्या ने बवाल करने की कोशिश की, जिसपर अनुपमा ने उसे जोरदार थप्पड़ मारा।

वनराज (Sudhanshu Pandey)

‘अनुपमा’ सीरियल में थप्पड़ से तो खुद वनराज भी नहीं बच पाया। काव्या संग अफेयर सामने आने के बाद बा ने वनराज को जोरदार तमाचा मारा था। इस सीन पर भी दर्शकों ने वाहवाही की थी।

पारितोष (Ashish Mehrotra)

पारितोष को पड़ा पहला तमाचा भी अनुपमा में देखने लायक था। सीरियल में पारितोष ने अपने ही होने वाले बच्चे को मनहूस कहा था, जिसपर अनुपमा ने नहीं बल्कि वनराज ने उसे तमाचा मारा था।

पाखी (Muskan Bamne)

‘अनुपमा’ में जिद्दी पाखी को थप्पड़ पड़ने वाला एपिसोड आज भी यादगार बना हुआ है। सीरियल में इस एपिसोड का इतना बेसब्री से इंतजार किया गया था, जिसका शायद ही किसी को अंदाजा हो। अनुपमा में पाखी को पहली बार थप्पड़ पड़ता देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर थी।

गौतम (Gautam)

“अनुपमा’ सीरियल में गौतम एक नहीं बल्कि कई बार तमाचे खा चुका है। और हर बार दर्शकों की खुशी देखने लायक होती है। वहीं अब दर्शक एक बार फिर से गौतम का पर्दाफाश होने और उसे तमाचे पड़ने का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

बिग बॉस 19: फिनाले से चंद दिन पहले खत्म हुआ इस सदस्य का सफर, सलमान खान ने खुलवाया द्वार, दिखाया बाहर का रास्ता

oasisadmin

अलका याज्ञनिक का नया एल्बम 2026: रोमांटिक और मधुर गीत रिलीज़

oasisadmin

E News Paper-2

oasisadmin

Leave a Comment