Oasis News
खेल जगत

IPL 2026 में ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी’ गाने पर बवाल, CSK भड़की, BCCI से की श‍िकायत

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके बीच हुए मैच में एक व‍िवाद हुआ, जो अब BCCI तक पहुंच गया है.

 

5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान एक गाने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. CSK का कहना है कि उनकी पारी शुरू होने से पहले ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी, चटनी’ गाना बजाया गया, जो खिलाड़ियों और टीम का मजाक उड़ाने जैसा था.

 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL के एक टॉप लेवल के अधिकारी ने पुष्टि की है कि CSK की शिकायत मिली है और गवर्निंग काउंसिल इस पूरे मामले की जांच करेगी. अधिकारी ने साफ कहा कि शिकायत पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि आमतौर पर स्टेडियम में DJ घरेलू टीम को सपोर्ट करने के लिए होते हैं, लेकिन इस मैच में माहौल अलग था. उनके मुताबिक, कुछ टिप्पणियां खिलाड़ियों के खिलाफ की गईं, जो खेल भावना के खिलाफ हैं.

इस गाने का विवाद नया नहीं है. ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी’ गाना म्यूज़िशियन गाना अप्पू से जुड़ा है और RCB-CSK मैचों के दौरान यह अक्सर चर्चा में रहता है.

 

पिछले साल RCB ने चेन्नई में मैच से पहले विकेटकीपर जितेश शर्मा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो यह गाना गा रहे थे. इसके बाद CSK फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया.

 

जब चेपॉक में मैच हुआ और जितेश शर्मा आउट हुए, तब CSK के DJ ने यही गाना बजाया. उस घटना के बाद CSK मैनेजमेंट ने दखल दिया और अपने DJ को साफ निर्देश दिए कि विरोधी टीम या खिलाड़ियों के खिलाफ कोई भी टिप्पणी नहीं की जाएगी.

Related posts

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने इस ख‍िलाड़ी को वापस बुलाया, शुभमन गिल का बाहर होना तय!

oasisadmin

ओलंपिक खेलों को मिले ज्यादा मंच की मांग, UK Sport ने BBC से बढ़े कवरेज की अपील

oasisadmin

E-News Paper-3

oasisadmin

Leave a Comment