Oasis News
खेल जगत

IPL के ओपन‍िंग मैच पर अड़ंगा! चिन्नास्वामी स्टेडियम को अब भी मंजूरी का इंतजार, क्या बदलेगा वेन्यू?

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले की मेजबानी को लेकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. 28 मार्च को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सीजन का पहला मैच प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी मिलनी बाकी है.

 

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मार्च को कर्नाटक सरकार द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. इसी निरीक्षण के बाद यह तय होगा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं.

दरअसल, IPL 2025 में RCB की जीत के बाद जश्न के दौरान व‍िजयी जुलूस के दौरान भगदड़ के बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई सवाल उठे थे. इसके बाद जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने सुरक्षा से जुड़े कई सुझाव दिए थे. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को 15 मार्च तक सभी जरूरी सुधार पूरे करने का समय दिया गया था.

इस बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद KSCA के अध्यक्ष चुने गए हैं. उन्होंने स्टेडियम में दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी बदलाव लागू कराने पर जोर दिया है. KSCA का कहना है कि सेफ्टी ऑडिट में बताई गई सभी कमियों को दूर कर दिया गया है. पिछले साल जुलाई 2025 में राज्य की बिजली नियामक संस्था ने स्टेडियम की बिजली आपूर्ति काट दी थी, जिसे अब बहाल कर दिया गया है.

Related posts

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में शतक से दिया जवाब, इस दिग्गज खिलाड़ी का दमदार कमबैक

oasisadmin

T20 World Cup 2026: BCCI ने क्‍यों नहीं चुने स्टैंडबाय या रिजर्व खिलाड़ी? सचिव ने बताई अंदर की बात

oasisadmin

E News Paper-2

oasisadmin

Leave a Comment