Oasis News
खेल जगत

IND vs SA Live Score: भारत का शीर्ष क्रम फिर ढेर, चायकाल तक स्कोर 102/4, यशस्वी-राहुल और सुदर्शन-जुरेल आउट

Live Score IND vs SA: चायकाल

दो दिन तक बल्लेबाजी में दबदबा बनाने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। उनका खेल देखकर लग रहा है कि भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका घरेलू परिस्थितियों में खेल रहा है। दो घंटे के अंदर भारत ने चार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने जब तीसरे दिन खेलना शुरू किया तो स्कोर बिना विकेट गंवाए नौ रन था और अब चायकाल तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 102 रन है। भारत अब भी दक्षिण अफ्रीका से 387 रन पीछे है। फिलहाल कप्तान पंत और जडेजा नाबाद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 290 रन बनाने हैं और इससे टीम इंडिया अभी 188 रन पीछे है।

 

भारत का स्कोर एक वक्त 95 पर एक था और सात रन बनाने में भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए। केएल राहुल के रूप में आज भारत को पहला झटका लगा। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। वह 58 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल मौका भुनाने में नाकामयाब रहे। सुदर्शन 15 रन और जुरेल खाता खोले बिना आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने दो विकेट लिए हैं, जबकि केशव महाराज को एक विकेट मिला है। एक विकेट यानसेन ने लिया है। भारत ने आज पहले सत्र में 29.3 ओवर में 93 रन बनाने में चार विकेट गंवाए हैं।

Live Score IND vs SA: भारत को चौथा झटका

भारत को 102 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल पवेलियन लौट गए हैं। भारतीय टीम का शीर्ष क्रम एक बार फिर ढह गया है। केशव महाराज ने केएल राहुल को आउट किया। वहीं, साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा। जुरेल को मार्को यानसेन ने आउट किया।

Related posts

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स का सपना टूटा, ट्रायल्स में मीनाक्षी गोयत ने हराया

oasisadmin

MI vs CSK LIVE Score, मुंबई बनाम चेन्नई लाइव क्रिकेट स्कोर: धोनी- रोहित बाहर, मुंबई ने टॉस जीता; सीएसके की पहले बल्लेबाजी

oasisadmin

MI vs LSG: हार्दिक पंड्या क्यों मुंबई की टीम से हुए बाहर? इस खिलाड़ी में किया रिप्लेस

oasisadmin

Leave a Comment