Oasis News
खेल जगत

IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट शनिवार से न्यू पीसीए स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा. इससे पहले शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ी अपडेट दी. उन्होंने ऋषभ पंत के बैटिंग स्टाइल पर बात की और बताया कि तीसरे नंबर पर साईं सुदर्शन बल्लेबाजी करेंगे.

गौतम गंभीर ने कहा, “साईं सुदर्शन को उचित मौके नहीं मिले हैं. उन्होंने अपने ज्यादातर मैच इंग्लैंड में खेले हैं. मुझे लगता है कि उन्हें उचित मौके मिलने चाहिए.” उन्होंने आईपीएल में किए गए प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने 700 से ज्यादा रन बनाए.

गंभीर ने कहा, “हम सिर्फ 11 प्लेयर्स को चुन सकते हैं और साईं की फॉर्म खराब नहीं है. उन्होंने IPL 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. अगर हम उनका आंकलन सिर्फ 4-5 मैचों के आधार पर करेंगे तो कोई ठोस राय नहीं बना पाएंगे.” उन्होंने आगे कहा की इस मैच में हमें चौथे स्पिनर के विकल्प को भी तलाशना होगा.

गौतम गंभीर ने कहा, “मानव सुथार और हर्ष दुबे काफी हद तक एक जैसे प्लेयर्स हैं, लेकिन उनके गेंद डालने के तरीके में अंतर भी है. इस मैच में हम अपने चौथे स्पिनर को तैयार करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि हम श्रीलंका में 4 स्पिनर्स के साथ जाएंगे. न्यूजीलैंड दौरे पर हमारी तैयारी अलग होगी. मेरा मानना है कि टेस्ट के लिए आपको अच्छी तैयारी की जरुरत होती है.”

 

ऋषभ पंत को लेकर क्या बोले गौतम गंभीर

गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में पंत को लेकर कहा, “हम ऋषभ पंत के बैटिंग स्टाइल को बदलना नहीं चाहते, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर्स के लिए जरुरी होता है कि वह मैच की परिस्थितियों का सम्मान करे.”

Related posts

Akhand Bharat Smachar Page 2: देश-विदेश की ताज़ा खबरें सीधे आपके ईमेल में

oasisadmin

E- News Paper-3

oasisadmin

क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर, भारतीय क्रिकेटर KL Rahul के पुराने साथी का हुआ निधन

oasisadmin

Leave a Comment