इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. इस मैच में टॉस चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात ने पहले खेलते हुए 229/4 का स्कोर बनाया; अब चेन्नई की टीम रनचेज कर रही है.
पॉइंट टेबल में गुजरात की टीम अभी 2 नंबर पर है, वहीं चेन्नई की टीम सातवें नंबर पर है. गुजरात के 16 पॉइंट हैं, वहीं चेन्नई के 12 पॉइंट हैं.
गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में 229/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. साईं सुदर्शन ने 84 और शुभमन गिल ने 64 रन की विस्फोटक पारी खेली. जोस बटलर ने भी 27 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोककर CSK के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.
कैसी है GT vs CSK मुकाबले की टीम
आईपीएल के अहम मुकाबले में चेन्नई की टीम में दो बदलाव किए हैं. गुरजपनीत सिंंह को अकील हुसैन की जगह मौका मिला है, जबकि मैट शॉर्ट को प्रशांत वीर की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वहीं गुजरात की टीम में एक बदलाव किया है, प्रसिद्ध कृष्णा को साई किशोर की जगह शामिल किया गया है.
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टीम की इस सीजन शानदार लय में नजर आई है. गुजरात प्लेऑफ के लिए क्ववालिफाई कर चुकी है. लेकिन यह मैच नंबर 1 और नंबर 2 के लिए अहम है. वहीं चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना ही होगा. वरना उनका सफर खत्म हो जाएगा.

