Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

E20 Protest: जंतर मंतर पर फिर होगा प्रोटेस्ट! E20 के खिलाफ पूनावाला का भूख हड़ताल का ऐलान

E20 Protest Jantar Mantar: E20 पेट्रोल को लेकर पहले से चल रही बहस के बीच तहसीन पूनावाला ने 22 और 23 अगस्त को दिल्ली में धरना और भूख हड़ताल का ऐलान किया है. दावा है कि हजारों लोग जुटेंगे. पूनावाला ने सरकार के सामने अपनी तीन मांगे रखी हैं.

E20 Petrol Protest: देश में E20 पेट्रोल को लेकर छिड़ी बहस अब एक बार फिर सड़क पर उतरती नजर आ रही है. E20 के खिलाफ आवाज उठा रहे तहसीन पूनावाला ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो दिन के विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि टीम भारत की ओर से 22 और 23 अगस्त को जंतर-मंतर पर ‘जनता दरबार’ आयोजित किया जाएगा. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील की गई है.

तहसीन पूनावाला के मुताबिक, 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू होगा, जो आगे भी जारी रहेगा. इसके बाद 23 अगस्त को भी सुबह 11 बजे से प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जाएगी. उन्होंने दावा किया है कि हर दिन 5,000 से ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं और प्रदर्शनकारियों की संख्या 10,000 तक पहुंच सकती है.

इस प्रदर्शन के जरिए E20 को लेकर कई मांगें सरकार के सामने रखी गई हैं. पूनावाला की पहली मांग है कि E10 पेट्रोल कम्प्लायंट पुराने वाहनों के लिए E10 पेट्रोल उपलब्ध कराया जाना चाहिए. उनका कहना है कि जिन पुराने वाहनों को E20 फ्यूल के हिसाब से तैयार नहीं किया गया है, उनके मालिकों को E10 पेट्रोल का विकल्प मिलना जरूरी है. क्योंकि पुराने वाहनों पर E20 पेट्रोल का बुरा असर पड़ रहा है. इससे न केवल माइले में गिरावट आ रही है बल्कि, वाहनों के कंपोनेंट भी खराब हो रहे हैं.

Related posts

रूस के बड़े वेयरहाउस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, भीषण आग से बढ़ा तनाव

oasisadmin

.

oasisadmin

संसद सत्र में हंगामा: महंगाई और बेरोजगारी पर विपक्ष ने किया हमला

oasisadmin

Leave a Comment