Oasis News
मनोरंजन

Dhurandhar 2 BO Day 35: ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?

आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है और यह बॉक्स ऑफिस पर अब भी शानदार परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि पांचवें हफ्ते में प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद ‘धुरंधर 2’बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और अच्छी कमाई भी कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें बुधवार यानी 35वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

धुरंधर 2’ ने 35वें दिन कितनी की कमाई? आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. इस फिल्म ने हर मामले में दर्शकों का दिल जीता, चाहे वो कास्ट हों, स्क्रिप्ट हो, म्यूजिक हो या कुछ और. यही वजह है कि ये फिल्म रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और यहां तक कि भूत बंगला से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद ये सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और करोड़ों में ही कलेक्शन कर रही है. हालांकि इसकी कमाई अब सिंगल डिजिट में सिमट गई है.

 

वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक, 5वें बुधवार यानी 35वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई अब 1121.09 करोड़ हो गई है.

बता दें फिल्म ने 5वें सोमवार को 1.62 करोड़ और 5वें मंगलवार को 2.10 करोड़ कमाए थे. वहीं 5वें शुक्रवार को इसने 2.70 करोड़ कमाए, जबकि 5वें शनिवार को 4.65 करोड़ और 5वें रविवार को 5.20 करोड़ कमाए थे.

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे वीक में 263.65 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने तीसरे वीक में 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़ कमाए थे.

धुरंधर 2’ ने शुरुआत से ही उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है. यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है. जासूसी एक्शन थ्रिलर की यह सीक्वल अब पुष्पा 2 को पीछे छोड़कर भारतीय सिनेमा में इतिहास रचने का लक्ष्य लेकर चल रही है बता दें कि पुष्पा 2 ने 1265.97 करोड़ रुपये कमाए थे.

 

रणवीर सिंह की फिल्म को पुष्पा 2 को पछाड़कर इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने के लिए अभी भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी. हालांकि घटती रफ्तार और भूत बंगला से मिल रही कड़ी टक्कर को देखते हुए ये टारगेट हासिल करना अब मुश्किल लग रहा है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ एक जबरदस्त बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर है, जिसे हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा.

Related posts

इतिहास के पन्नों से: जानिए भगत सिंह के आदर्श कौन थे? | Bhagat Singh Ideals in Hindi

oasisadmin

Na muh chupa ke jio na sar jhuka ke jio #motivational

oasisadmin

धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण, पत्नी हेमा मालिनी लेंगी अवॉर्ड, बोलीं- परिवार इमोशनल है

oasisadmin

Leave a Comment