Oasis News
मनोरंजन

Bigg Boss 19 से बाहर आने के बाद मालती चाहर ने पहली बार ‘लेस्बियन’ होने पर तोड़ी चुप्पी,

सलमान खान का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर देखते ही देखते कब अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा पता ही नहीं चला। ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शो के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और फैंस को जल्द ही इस सीजन का विनर मिल जाएगा। वहीं, फिनाले से पहले घर से बेघर हुई मालती चाहर का लेटेस्ट इंटरव्यू खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस इंटरव्यू में पहली बार मालती ने खुद के लेस्बियन होने वाले कमेंट पर रिएक्ट किया है।

 

दरअसल, मालती चाहर के लेटेस्ट इंटरव्यू का वीडियो क्लिप विरल भयानी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस इंटरव्यू में मालती से उनके लेस्बियन होने को लेकर सवाल किया गया। उनके लेस्बियन होने को लेकर बिग बॉस के घर में काफी बवाल भी मचा था। मालती से पूछा गया किया घर में कुनिका जी ने आपको लेस्बियन बोल दिया था। इसके बाद आपको जब ये बात पता चला और वीकेंड का वार पर भी इसको लेकर काफी बात हुई तो आप बहुत नाराज भी हुई थीं कुनिका जी से। जब वा एविक्ट हुईं तो आपने उन्हें गले भी नहीं लगाया, तब तक जब तक उन्होंने आपको सॉरी नहीं बोला फिर आपने उन्हें नॉर्मल गले लगाया था।

लेस्बियन कोई गाली नहीं है

इस पर मालती चाहर ने कहा, ‘वो तो नॉर्मल हग था। लेकिन उनके साथ मेरा बहुत ज्यादा कनेक्शन नहीं बना।’ मालती ने आगे बताया, ‘मुझे बाद में पता चला कि ये (लेस्बियन) बाहर बहुत चला। वीकेंड का वार में भी बोला, लेकिन मेरे को ज्यादा लगा नहीं कि ये इतना चल रहा है बाहर। तब मुझे इतना बुरा नहीं लगा, क्योंकि लेस्बियन कोई गाली नहीं है। लेकिन मुझे ये लगा कि एक बार मेरे से पूछ तो लो कि मैं लेस्बियन हूं या नहीं। मैं इस बात को लेकर स्ट्रेट हूं।

लेस्बियन को गाली की तरह यूज किया

मालती ने आगे कहा, ‘वहां फरहाना लगी पड़ी है कि उसे लड़की पसंद है ये वो अरे एक बार कोई मेरे से तो पूछ लो कि मुझे क्या पसंद है। तुम लोग लेस्बियन को गाली की तरह यूज कर रहे हो। वहां बाहर सोशल मीडिया पर चल रहा है। मतलब लड़को से बात रही हूं तो भी बन रहे हैं लड़कियों से बात कर रही हूं तो भी बन रहे हैं। अब मेरे को समझ नहीं आ रहा कि मैं किससे बात करूं जानवर तो हैं नहीं वहां पर एक पेड़ था तो शायद मैं तान्या बन जाती जाते ही। खैर वो तो हो नहीं सकता था।’

Related posts

कर्तव्य पथ पर फाइनल रिहर्सल, सुरक्षा और अनुशासन का फुल टेस्ट

oasisadmin

De De Pyaar De 2 Box Office Day 5: धड़ाम से गिरी कमाई, फिर भी बड़ा रिकॉर्ड किया नाम, बनी रकुल प्रीत की तीसरी सबसे कमाऊ, जानें कलेक्शन रिपोर्ट

oasisadmin

आज हिंदी में रिलीज हुई नई हॉरर फिल्म, थिएटर्स से बाहर आकर पब्लिक ने कही यह बात

oasisadmin

Leave a Comment