Oasis News
मनोरंजन

Bhooth Bangla Cast Fees: थिएटर में छाई ‘भूत बंगला’, अक्षय कुमार से राजपाल यादव तक, सितारों ने ली इतनी फीस

बॉलीवुड फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हो चुकी है. 14 साल के लंबे इंतजार के बाद इस पिक्चर से एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपना कमबैक किया है. इस हॉरर कॉमेडी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं.

भूत बंगला’ के चर्चे कई दिनों से हो रहे हैं. इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था. अब फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके एक्टर्स की फीस का खुलासा भी हो गया है. कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार पिक्चर का 28.5% कट घर लेकर गए हैं.

उन्होंने ‘भूत बंगला’ के लिए 50 करोड़ रुपये फीस ली है. ये पिक्चर की पूरी कास्ट में सबसे ज्यादा फीस है. फिल्म का सबसे ज्यादा स्क्रीनटाइम भी अक्षय का ही रहा है. उनके साथ परेश रावल की जोड़ी भी लंबे वक्त के बाद नजर आई है. परेश ने फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये लिये हैं.

इस फिल्म से पहले एक एक्टर जो सबसे ज्यादा चर्चा में था, वो है राजपाल यादव. दशक पुराने चेक बाउंस केस में जेल की हवा खाने के बाद ये राजपाल की रिलीज हुई पहली फिल्म है. करोड़ों के प्रोजेक्ट्स हाथ में होने का दावा करने वाले कॉमेडियन ने इस फिल्म के लिए 1 से डेढ़ करोड़ रुपये का पेचेक लिया है.

फिल्म ‘भूत बंगला’ की वजह से कई सितारों के रीयूनियन हुए हैं. अक्षय कुमार-प्रियदर्शन और अक्षय कुमार-परेश रावल की जोड़ी के अलावा अक्षय कुमार और तब्बू को भी लगभग 26 सालों के बाद पर्दे पर साथ देखा गया है. इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने 2.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

 

Related posts

Bigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रो पड़े सलमान खान, नहीं रुके आंसू, बोले- हमने ही-मैन खो दिया

oasisadmin

हर किसी से दिल लगाना आसान नहीं होता

oasisadmin

Bigg boss 19: प्रणित मोरे ने तोड़ा अभिषेक बजाज का सपना, बताया क्यों अशनूर कौर को किया सेफ

oasisadmin

Leave a Comment