Oasis News
नेशनललेटेस्ट न्यूज

सोनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 201 पर विवाद, शिवसेना शिंदे गुट ने महाराष्ट्र में बैन करने की मांग की, कहा- ‘Belonging of Jihad होना चाहिए नाम’

कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की किताब पर विवाद हो गया है। उनकी किताब को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है और शिवसेना शिंदे गुट ने इस किताब में वीर सावरकर के अपमान का मुद्दा उठाते हुए इस किताब को महाराष्ट्र में बैन करने की मांग की है। शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने इस किताब के पेज नंबर 201 पर भी आपत्ति जताई है और कहा है कि इस पेज पर जो लिखा है, वह बालासाहेब ठाकरे का अपमान है।

शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सोनिया की किताब में वीर सावरकर के अपमान का मुद्दा उठाया और सोनिया समेत उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा।

शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 201 में जो लिखा है वो बालासाहेब ठाकरे का अपमान है, महाराष्ट्र का अपमान है। इस किताब में वीर सावरकर का अपमान किया गया है, सोनिया गांधी ने लिखा है कि वीर सावरकर ने अग्रेजों से माफी मांगी और अंग्रेजों को पत्र लिखे। ये वीर सावरकर और महाराष्ट्र का अपमान है लेकिन उद्धव ठाकरे ने इस पर एक भी शब्द नहीं बोला, उलटे वो तो इस किताब को कांग्रेस के नेता से खुश हो कर ले रहे हैं।”

शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने कहा, “ये किताब Belonging of Love ना होकर Belonging of Jihad होना चाहिए क्यूंकि किताब हिंदुत्व विरोधी है। शिंदे शिवसेना ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगे। किताब में वीर सावरकर का अपमान महाराष्ट्र में नहीं सहा जाएगा।”

शिंदे शिवसेना के नेताओं ने सोनिया की किताब फाड़कर विरोध जताया। इस मामले पर संजय निरुपम का भी बयान सामने आया। संजय निरुपम ने कहा, “आज उद्धव ठाकरे से हमारा सवाल है कि जिस सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर का अपमान किया गया है, उन सोनिया गांधी के खिलाफ उद्धव के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। हम इस किताब का विरोध करते हैं। हम महाराष्ट्र सरकार से अपेक्षा करते हैं कि इस किताब पर पूरे राज्य में बैन लगाया जाए।”

Related posts

Antra Developers – Dholera Smart City Investment Opportunity

oasisadmin

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के संकेत, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है बड़ा असर

oasisadmin

भारत बनाएगा Critical Minerals का Strategic Stockpile, चीन पर निर्भरता घटाने की तैयारी

oasisadmin

Leave a Comment