Oasis News
लेटेस्ट न्यूज

PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे:कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है। कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। कुछ लोग दुनिया में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं।

मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी।

मोदी नई दिल्ली में NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में स्पीच दे रहे थे। यहां उन्होंने दुनिया की मौजूदा राजनीति, अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भारत की भूमिका पर बात की

पीएम ने कहा कि कोरोना के समय जब दुनिया को सहयोग की जरूरत थी, तब सबने अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी। तब मैंने कहा था कि दुनिया के लिए एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत है।

दुनिया के बदले हालात पर: आजकल नए वर्ल्ड ऑर्डर की चर्चा भी हर कोई कर रहा है, क्योंकि इसका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। समझना होगा कि वर्ल्ड ऑर्डर बदल क्यों रहा है और भारत की भूमिका क्या है। दूसरे विश्व युद्ध ने दुनिया को एक बड़ा सबक दिया था। दुनिया ने समझा था कि सम्मान, सहयोग और विवादों का समाधान भी जरूरी है। इसी ने यूएन की नींव रखी।

होर्मुज और तनाव पर: आज ट्रेड वेपनाइजेशन का माध्यम बन रहा है, समुद्री रास्ते आज जियोपॉलिटिकल टेंशन का केंद्र बन रहे हैं। चुनौती ये है कि नई वास्तविकताओं को जगह कैसे मिले। यहां से भारत की भूमिका भी सामने आती है। 2020 में मैंने कहा था कि दुनिया के लिए एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत है यानी ऐसी व्यवस्था, जिसके केंद्र में लोग हों।

 

ये भी समझना जरूरी है कि हम कैसे इस बदलती दुनिया में बदलती आवाजों को भी मुख्यधारा का हिस्सा बना सकेंगे। हमारे यहां चाणक्य ने कहा है कि व्यवस्था कमजोर पड़ती है तो मत्स्य न्याय पैदा होता है। यानी बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है।

 

Related posts

सहारनपुर तो झांकी थी, अगला निशाना जामा मस्जिद? महमूद प्राचा ने क्यों कहा ऐसा | Supreme Court Lawyer

oasisadmin

India AI Impact Summit 2026: वैश्विक AI सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

oasisadmin

कमल खिलाने के बाद ‘बंगाली बाबू’ बने PM मोदी, BJP मुख्यालय में दिखा न्यू लुक

oasisadmin

Leave a Comment