Oasis News
मनोरंजन

Cocktail 2 को मिला A सर्टिफिकेट, कृति की पहली तो शाहिद की 5वीं ‘एडल्ट ओनली’ फिल्म, रश्मिका के खाते में कितनी?

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म Cocktail 2 को रिलीज से पहले CBFC ने A सर्टिफिकेट दिया है. जहां कृति की ये पहली ए रेटेड फिल्म होगी वहीं शाहिद की लगातार दूसरी.

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘A’ (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट दिया है. जोकि थोड़ी चिंता का विषय माना जा रहा है.

फिल्म में कई बेड-किसिंग सीन्स और डबल मीनिंग जोक्स हैं, ट्रेलर में भी इसका नमूना देख चुके हैं. इसे देखते हुए सेंसर बोर्ड ने ये फैसला लिया है.

फिल्म का डायरेक्शन होमी अडजानिया ने किया है. हालांकि फिल्म की कहानी पूरी तरह नई है, लेकिन इसे साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है. पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल्स में नजर आए थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकटेल 2 का लंबाई 150 मिनट यानी ढाई घंटे की होगी. दिलचस्प बात ये है कि ये पहली फिल्म से करीब 4 मिनट लंबी है. 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल का रनटाइम 146 मिनट था. फिल्म को एक बार फिर होमी अडजानिया और दिनेश विजान लेकर आ रहे हैं, लेकिन इस बार दर्शकों को पूरी तरह नई स्टारकास्ट देखने को मिलेगी.

इस फिल्म के साथ कृति सेनन के करियर में एक नया अध्याय जुड़ गया है. कॉकटेल उनकी पहली A-रेटेड फिल्म होगी. हीरोपंति से करियर की शुरुआत करने वालीं कृति बरेली की बर्फी, मिमी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

वहीं रश्मिका मंदाना के लिए ये दूसरी हिंदी A-रेटेड फिल्म है. इससे पहले उनकी फिल्म एनिमल को भी A सर्टिफिकेट मिला था और उसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी.

 

शाहिद कपूर ने बनाया खास रिकॉर्ड

 

शाहिद कपूर के लिए ये पांचवीं A-रेटेड फिल्म है. इससे पहले वो कमीने, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह और ओ रोमियो जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. खास बात ये है कि शाहिद के करियर में पहली बार ऐसा हो रहा है जब उनकी लगातार दो फिल्मों को A सर्टिफिकेट मिला है.

Related posts

फ्रेंच फिल्म से कॉपी किया गया, आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का सीन? लोगों ने कहा ‘कॉपी पेस्ट’

oasisadmin

दिल को छू लेने वाली बेहतरीन हिंदी शायरी

oasisadmin

World Book Fair 2026: 10 जनवरी से 18 जनवरी तक दस्तावेज़ और कल्पना की महाकुंभ

oasisadmin

Leave a Comment