Oasis News
इंटरनेशनल

ईरान को कीमत चुकानी होगी… ट्रंप बोले- ‘मिडिल ईस्ट का गुंडा खत्म, उसकी सेना, नौसेना, वायुसेना तबाह’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान ने शांति समझौता करने में बहुत वक्त लगा दिया है और अब उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान की सेना, नौसेना और वायु सेना खत्म हो चुकी है और उनका कोई अस्तित्व नहीं बचा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान समझौते पर बातचीत करने में काफी समय लगा रहा है और अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर यह टिप्पणी की। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि तेहरान के लिए इसका असल में क्या मतलब होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की सेना, नौसेना और वायुसेना पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट का दादागिरी करने वाला अब खत्म हो चुका है।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ईरान की सेना पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। उनकी नेवी और एयर फ़ोर्स जैसी कई चीज़ें तो अब बची ही नहीं हैं – वे पूरी तरह हार चुके हैं। ईरान सिर्फ़ बातें करता है, काम कुछ नहीं करता। मिडिल ईस्ट का दादागिरी करने वाला अब खत्म हो चुका है!!! उन्होंने एक ऐसी डील पर बातचीत करने में बहुत ज़्यादा समय लगा दिया जो उनके लिए बहुत अच्छी हो सकती थी, अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी!

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे सहित खाड़ी क्षेत्र के 22 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अमेरिकी सैन्य हमलों के जवाब में की गई है। अप्रैल में दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम के बाद यह अमेरिका और ईरान के बीच सबसे गंभीर सैन्य टकरावों में से एक माना जा रहा है।

Related posts

अमेरिका में हड़कंप… जिस आर्मी बेस में थे रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ, वहां मंडराता दिखा ड्रोन

oasisadmin

E-News Paper-1

oasisadmin

अमेरिका-ईरान तनाव से पश्चिम एशिया में बढ़ी सुरक्षा चिंता

oasisadmin

Leave a Comment