Oasis News
खेल जगत

विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा होंगे ODI सीरीज से बाहर? हार्दिक पंड्या पर भी सस्पेंस

अगर विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहते हैं, तो यह भारतीय टीम के लिए डबल सेटबैक होगा. ऐसे में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी आ जाएगी और उन्हें खुद को साबित करने का एक बड़ा मंच भी मिलेगा.

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट फैन्स की नजरें 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज पर टिक गई थीं. लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को एक नहीं, बल्कि दो-दो बड़े झटके लगते दिखाई दे रहे हैं. पहले विराट कोहली के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने की खबर आई और अब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस ने भी भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में वनडे सीरीज में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है. यदि ऐसा होता है तो भारत को अपनी दो सबसे बड़े मैच विनर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना मैदान पर उतरना पड़ सकता है.

रोहित को अब तक फिटनेस क्लियरेंस नहीं

रोहित शर्मा का सेलेक्शन फिटनेस मंजूरी के अधीन किया गया था. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के समय साफ कहा था कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही टीम से जुड़ने की अनुमति दी जाएगी.

हालांकि अब तक रोहित शर्मा को यह मंजूरी नहीं मिली है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार रोहित अभी तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में उनकी उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. खिलाड़ियों को 9 जून तक चंडीगढ़ में रिपोर्ट करना है, जबकि सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा.

भारतीय फैन्स के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि विराट कोहली पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खिताब जिताने के दौरान कोहली हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे. अब रोहित की अनुपस्थिति की स्थिति में भारत के दोनों सबसे अनुभवी बल्लेबाज एक साथ टीम से बाहर हो जाएंगे. ये दोनों खिलाड़ी 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं.

Related posts

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल आज, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी खिताबी जंग

oasisadmin

दिल्ली के प्रदूषण की वजह से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने दिल्ली आने से मना किया

oasisadmin

30 दिन, 20 टीमें और 55 मैच… T20 वर्ल्ड कप 2026 में कहां होंगे भारत के मैच? यहां होगा फाइनल, जानें हर ड‍िटेल

oasisadmin

Leave a Comment