Oasis News
खेल जगत

वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू को लेकर आकाश की अलग सोच, कहा- टीम में जगह नहीं

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। उन्होंने राजस्थान को मैच के शुरुआती ही ओवरों में इतना आगे पहुंचा दिया, जहां से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच को जीतना लगभग असंभव हो गया था और अंत में यही हुआ। वैभव की धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 में शानदार एंट्री की। वैभव की पारी को देखने के बाद एक बार फिर उनको भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ‘निडर युवा खिलाड़ी’ वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त पारी और भारत के लिए संभावित पदार्पण पर अपनी राय दी।

आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर एसआरएच के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन पारी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “गेंदबाजों के पास आम तौर पर वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ एक प्लान होता है और पैट कमिंस ने यॉर्कर से शुरुआत की, जिस पर वैभव शुरू में रन नहीं बना पाए। लेकिन एक बार जब उनकी आंखें जम गईं, तो फिर कुछ भी काम नहीं आया। एसआरएच के गेंदबाज बेबस नजर आए। ऐसा लगा जैसे उन पर कोई सुनामी आ गई हो। और जब वैभव जैसा बल्लेबाज इस तरह की फॉर्म में हो, तो आप सिवाय देखने के और कुछ नहीं कर सकते। एसआरएच के पास एक अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण है। पैट कमिंस और ईशान मलिंगा विश्व-स्तरीय गेंदबाज हैं। उनमें से एक तो वर्ल्ड कप विजेता भी है।’

चोपड़ा ने कहा, ”कमिंस ने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं बचा था। एक पल के लिए सूर्यवंशी की उम्र को भूल जाइए, बस उनकी क्वालिटी देखिए। यह लंबे समय बाद किसी ओपनर द्वारा खेली गई सबसे बेहतरीन जवाबी-हमलावर पारियों में से एक थी। एक अच्छे गेंदबाज़ी आक्रमण के ख़िलाफ़, उन्होंने पूरे नियंत्रण के साथ खेला। गेंदबाज़ों के पास प्लान थे, लेकिन वे प्लान पूरी तरह से नाकाम रहे। यही एक खास खिलाड़ी की पहचान होती है।”

वैभव सूर्यवंशी के संभावित इंडिया कॉल-अप पर चोपड़ा ने कहा, “अगले वर्ल्ड कप में अभी दो साल बाकी हैं। अभी बहुत समय है। हां, आईपीएल में उनकी फॉर्म के आधार पर वैभव सूर्यवंशी को इंडिया टीम में चुनना एक रोमांचक विचार है। आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते, क्योंकि आईपीएल इंडिया का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट है। वह लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आपको उन्हें गंभीरता से लेना होगा। इसमें कोई शक नहीं कि वह खास हैं। लेकिन आप सिर्फ बदलाव करने के लिए बदलाव नहीं करते। यह सीधा सा नियम है। किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने के लिए, उसका फेल होना जरूरी है

Related posts

IND vs AFG Day-1 Highlights: केएल राहुल के बाद शुभमन गिल ने शतक ठोका, मुल्लांपुर टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा

oasisadmin

E-News Paper- 3

oasisadmin

RCB vs KKR, IPL 2026 Live Score: कोहली जमे, पड‍िक्कल आउट, RCB और KKR का मैच रोमांचक

oasisadmin

Leave a Comment