Oasis News
अवॉर्ड्सब्लॉगलेटेस्ट न्यूज

राष्ट्र सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए जसवंत सिंह चौहान

Oasis World Records द्वारा “Most Prominent Nation Builder” सम्मान प्रदान

अहमदाबाद, गुजरात।

देश निर्माण, सामाजिक उत्थान और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले Antra Group के CEO एवं Founder श्री जसवंत सिंह चौहान को प्रतिष्ठित “Rashtra Seva Ratna Award” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान Oasis World Records द्वारा उन्हें “Most Prominent Nation Builder” की उपाधि के साथ प्रदान किया गया।

यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सामाजिक सेवा, राष्ट्रहित में निरंतर प्रयासों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए दिया गया। संस्था द्वारा जारी प्रमाणपत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री चौहान ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, युवाओं को प्रेरित करने तथा सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Antra Group के नेतृत्व में उन्होंने रियल एस्टेट, सामाजिक विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके कार्यों ने न केवल गुजरात बल्कि देशभर में नई प्रेरणा प्रदान की है।

 

Oasis World Records की CEO एवं President डॉ. सुषमा ने इस अवसर पर कहा कि श्री जसवंत सिंह चौहान का समर्पण और नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका योगदान राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों और समाज के प्रति सेवा भावना का प्रतीक माना जा रहा है।

 

Related posts

तमिलनाडु में विजय की पार्टी की जीत पर डॉ. ए. अंगप्पन का बयान | Tamilaga Vettri Kazhagam Victory News

oasisadmin

SC ने खारिज की याचिका, सीबीआई नहीं करेगी जांच   कोल्ड्रिफ सीरप से हुई बच्चों की मौत के मामले की

oasisadmin

Every vote of Bihar will be for making Bihar developed under the leadership of Modi ji and Nitish ji- Shri Amit Shah

oasisadmin

Leave a Comment