Oasis News
मनोरंजन

रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर को बताया रियल लाइफ गुंडी, शेयर किया ‘पेड्डी’ का ट्रेलर

जाह्नवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर अपनी एक्साइमेंट जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जाह्नवी को मजेदार और दमदार अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने जाह्नवी को रील और रियल लाइफ डॉन बताया है. फिल्म में जाह्नवी के अपॉजिट राम चरण हैं.

शिखर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “जाह्नवी रील लाइफ और रियल लाइफ की लेडी डॉन.” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में दिल वाले और आंखों में प्यार वाले कई इमोजी शेयर किए हैं.

शिखर पहाड़िया ने राम चरण की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा, “जबरदस्त, भाई मास. अब और इंतजार नहीं हो रहा.” उन्होंने कैप्शन में लाल दिल वाला इमोजी भी शामिल किया

वरुण धवन ने भी ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, “जाह्वी कपूर, तुम कमाल लग रही हो, अब तुम्हें देखने का इंतजार नहीं कर सकता. ‘पेड्डी’ के लिए ऑल द बेस्ट. पूरी टीम को बधाई, राम चरण फायर है.”

पेड्डी’ में राम चरण एक क्रिकेटर, पहलवान और धावक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिससे उनका किरदार एक अनोखा क्रॉसओवर एथलीट बन जाता है. आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सेट इस फिल्म के ट्रेलर में पेड्डी को एक ऐसे टैलेंटेड स्पोर्ट्समैन के रूप में दिखाया गया है, जो हर मुकाबले में लगभग अजेय नजर आता है.

वहीं, जाह्नवी ने भी शिखर की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और साथ में कई हार्ट इमोजी शेयर किए. बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं.

 

Related posts

पहले मारा बेलन फिर कॉमेडियन कीकू शारदा संग नाचीं धनश्री वर्मा, फैन्स हैरान, वीडियो वायरल

oasisadmin

मां बनने वाली हैं महादेव शो की ‘पार्वती’ सोनारिका, पति ने थामा बेबी बंप, किया माथे पर KISS, Photos

oasisadmin

कर्तव्य पथ पर फाइनल रिहर्सल, सुरक्षा और अनुशासन का फुल टेस्ट

oasisadmin

Leave a Comment