Oasis News
मनोरंजन

Box Office: ‘कृष्णावतारम्’ ने चौंकाया, ‘राजा श‍िवाजी’ की 10वें दिन धूम, ‘भूत बंगला’ और Dhurandhar 2 की छलांग

बॉक्‍स ऑफिस पर रविवार का दिन हिंदी फिल्‍मों के लिए शानदार रहा। एक बार फिर जहां रितेश देशमुख की ‘राजा श‍िवाजी’ ने रिलीज के 10वें दिन सबसे अध‍िक कमाई की है, वहीं इसने अपने दूसरे वीकेंड में जबरदस्‍त ₹15.60 करोड़ की कमाई कर बता दिया है कि यह दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वीकेंड में दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ है। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी और इसने 24 दिनों में ₹38.85 करोड़ का मुनाफा कमा लिया है। लेकिन सबसे दिलचस्‍प ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ है। इसकी कमाई में पहले दिन के मुकाबले रविवार को 8 गुना बढ़ोतरी हुई है। जबकि नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ भी करोड़ से अध‍िक कमाई करने में सफल रही है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब OTT पर रिलीज से पहले अपने आख‍िरी दौर में है। 53वें दिन इसे भी वीकेंड का फायदा मिला है और एक बार कमाई करोड़ तक पहुंची है।

सिनेमाघरों में इस वक्‍त हिंदी की 6 फिल्‍में मौजूद हैं। इनमें बीते शुक्रवार को रिलीज नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मैं एक्‍टर नहीं हूं’ भी है। हालांकि, अफसोस कि बात है कि विदेशी फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल्‍स में कई अवॉर्ड जीतने के बावजूद, यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर डिजास्‍टर साबित हुई है। अपने पहले वीकेंड में यह ड्रामा फिल्‍म महज ₹14 लाख का नेट कलेक्‍शन कर पाई है।

रितेश देशमुख के डायरेक्‍शन में बनी ‘राजा श‍िवाजी’ इस वक्‍त सिनेमाघरों में सबसे अध‍िक कमाई कर रही है। Sacnilk के मुताबिक, 01 मई रिलीज हुई इस फिल्‍म ने 10वें दिन रविवार को शानदार ₹6.80 करोड़ का कारोबार किया है। इसमें से हिंदी वर्जन में ₹1.80 करोड़ और मराठी से ₹5.00 करोड़ का बिजनस हुआ है। एक दिन पहले शनिवार को इसने ₹5.60 करोड़ और उससे पहले शुक्रवार को 8वें दिन ₹3.20 करोड़ कमाए थे। इसके साथ ही अब तक भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹81.00 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹68.25 करोड़ हो गया है। यह फिल्‍म ₹100 करोड़ के बजट में बनी है, ऐसे में अपने दूसरे हफ्ते या फिर तीसरे वीकेंड तक यह आसानी से लागत वसूल लेगी

राजा श‍िवाजी’ की पहले हफ्ते में कमाई- ₹52.65 करोड़

‘राजा श‍िवाजी’ की दूसरे वीकेंड में कमाई- ₹15.60 करोड़

‘राजा श‍िवाजी’ की 10 दिनों में कुल कमाई- ₹68.25 करोड़

राजा श‍िवाजी का बजट- ₹100 करोड़

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने बॉलीवुड को एक और हिट फिल्‍म दी है। यह दिलचस्‍प है कि मिक्‍स्‍ड रिव्‍यूज के बावजूद इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों का प्‍यार मिला है। रिलीज के 24वें दिन ‘भूत बंगला’ ने 4,291 शोज की बदौलत देश में ₹4.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 23वें दिन इसने ₹3.00 करोड़ कमाए थे। इसके साथ ही अब तक भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹188.51 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹158.85 करोड़ हो गया है।

Related posts

🌿 सुकून भरे पलों पर शायरी – Peaceful Moments Shayari

oasisadmin

E- News Paper- 3

oasisadmin

Tu khud ki khoj mein nikal – 1

oasisadmin

Leave a Comment