Oasis News
इंटरनेशनल

ईरान के बातचीत में शामिल होने को लेकर पाकिस्तान का बयान, उधर ट्रंप ने ‘बमबारी’ की दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के पास बातचीत के लिए टीम भेजने के अलावा कोई चारा नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा है कि बातचीत सफल नहीं हुई तो बमबारी हो सकती है.

 

पाकिस्तान ने भी साफ़ किया है कि उसे अभी तक यह पुष्टि करने के लिए कोई औपचारिक जवाब नहीं मिला है कि ईरान इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता में शामिल होगा या नहीं.

सीएनबीसी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने उम्मीद जताई कि “मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छी डील होगी.”

उन्होंने कहा कि अमेरिका बातचीत के लिए अच्छी स्थिति में है और “हम होर्मुज़ स्ट्रेट को कंट्रोल करते हैं.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान “धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं करेगा.”

पाकिस्तान के मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने कहा है कि मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान “ईरानियों के साथ लगातार संपर्क में है और कूटनीति और बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.”

उन्होंने कहा कि दो हफ्ते के युद्धविराम के ख़त्म होने से पहले वार्ता में शामिल होने का ईरान का फ़ैसला “बहुत महत्वपूर्ण” है.

इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि क्या सीज़फ़ायर बढ़ाया जाएगा, तो ट्रंप ने कहा, “मैं ऐसा नहीं करना चाहता. हमारे पास इतना समय नहीं है.” उन्होंने कहा कि ईरान के पास “वही रास्ता है” और उन्हें “बातचीत करनी होगी.”

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी को “ज़बरदस्त सफलता” बताया है.

 

जब उनसे पूछा गया कि अगर बातचीत में कुछ प्रगति होती दिखती है, तो क्या वह युद्धविराम को आगे बढ़ाएंगे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं ऐसा नहीं करना चाहता.”

 

ट्रंप ने बाद में कहा, “मुझे लगता है कि मैं बमबारी करूंगा, क्योंकि यह ज़्यादा बेहतर रवैया होगा.”

 

उन्होंने कहा कि किसी डील तक पहुंचने के लिए “ज़्यादा समय नहीं” बचा है, और अगर ईरान अमेरिका के साथ कोई डील कर लेता है, तो वह ख़ुद को “बहुत अच्छी स्थिति” में पहुंचा सकता है.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर ईरान डील करता है, तो वह “फिर से मज़बूत हो सकता है और एक महान देश बन सकता है.”

 

उन्होंने कहा, “लेकिन आप जानते हैं, हम तैयार हैं. मेरा मतलब है, मिलिट्री पूरी तरह से तैयार है.”

Related posts

वैश्विक राजनीति और सुरक्षा: अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विश्व स्थिरता पर असर

oasisadmin

ईरान को कीमत चुकानी होगी… ट्रंप बोले- ‘मिडिल ईस्ट का गुंडा खत्म, उसकी सेना, नौसेना, वायुसेना तबाह’

oasisadmin

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नाटो देशों की रणनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर मंथन

oasisadmin

Leave a Comment