Oasis News
खेल जगत

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड, टेस्ट में शतक से दिया जवाब, इस दिग्गज खिलाड़ी का दमदार कमबैक

आईपीएल ऑक्शन 2026 में जब डेवॉन कॉनवे का नाम पुकारा गया, तो उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के इस भरोसेमंद बल्लेबाज पर किसी न किसी फ्रेंचाइजी की नजर जरूर पड़ेगी. उन्होंने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी थी. हालांकि हैरानी की बात यह रही कि किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई. ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने अपने बल्ले से ऐसा जवाब दिया, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक

 

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में डेवॉन कॉनवे ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. यह पारी 18 दिसंबर को देखने को मिली, जिसमें कॉनवे ने धैर्य, तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया. उन्होंने 149 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके निकले. यानी कॉनवे ने जोखिम भरे शॉट्स की जगह सही मौके पर गैप ढूंढकर रन बटोरे. यह पारी साफ दिखाती है कि वह किस तरह से लंबे समय तक क्रीज पर टिककर टीम के लिए खेल सकते हैं.

टेस्ट क्रिकेट में कॉनवे का रिकॉर्ड

 

यह डेवॉन कॉनवे का टेस्ट क्रिकेट करियर में छठा शतक है. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक भी पूरा कर लिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मुश्किल हालात में टीम को संभाला और अपनी क्लास साबित की. उनकी यह पारी न्यूजीलैंड के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

Related posts

RCB vs KKR, IPL 2026 Live Score: कोहली जमे, पड‍िक्कल आउट, RCB और KKR का मैच रोमांचक

oasisadmin

हम वैभव सूर्यवंशी को टारगेट नहीं कर रहे’, धक्का-मुक्की विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान ने तोड़ी चुप्पी

oasisadmin

WPL 2026 ऑक्शन में प्रतिका रावल से सभी टीमों ने झाड़ा लिया था पल्ला, फिर यूपी ने इतने लाख में खरीदा, सभी को किया हैरान

oasisadmin

Leave a Comment