Oasis News
इंटरनेशनल

पाकिस्तानी सेना और तालिबान में रात भर चली फायरिंग, 4 की मौत, बॉर्डर से निकाले जा रहे नागरिक, लंबी जंग की तैयारी?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर एक बार फिर जंग जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच डूरंड लाइन बॉर्डर के पास भारी गोलीबारी हुई। दोनों तरफ के अधिकारियों ने इसकी पु्ष्टि करते हुए एक दूसरे के खिलाफ हमला शुरू करने का आरोप लगाया है। ताजा झड़प शांति वार्ता के एक और दौर के एक और असफल दौर के बाद हुई है, जहां तमाम असहमतियों के बाद भी दोनों पड़ोसी सीजफायर को बनाए रखने पर सहमत हुए थे। अभी तक हताहतों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों ने कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना दी है। अधिकारी स्थित का आकलन कर रहे हैं।

अफगान मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना के हमले में स्पिन बोल्डक में कल रात हुए हमलों में चार आम लोग शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। ये मौतें पाकिस्तान के माजल गली और लुकमान गांव के इलाकों में किए गए मोर्टार हमलों में हुईं। घायलों में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related posts

Iran US War Live News: किसी भी नए हमले का दिया जाएगा जोरदार जवाब, ईरानी कमांडर दी चेतावनी

oasisadmin

इतिहास के पन्नों से – सुभाष चंद्र बोस के अनकहे से किस्से

oasisadmin

US-Iran Tension: Strait of Hormuz पर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान पर की कार्रवाई

oasisadmin

Leave a Comment