Oasis News
मनोरंजन

धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग को मिली दमदार शुरुआत… क्या रणवीर सिंह को मिलेगी करियर की बेस्ट ओपनिंग?

धुरंधर’ का ट्रेलर देखने के बाद से ही बॉलीवुड फैन्स इसके लिए एक्साइटेड हैं. 4 मिनट लंबे ट्रेलर में मेकर्स ने जिस तरह कहानी के दमदार विलेन्स को पेश किया और हीरो को बचाए रखा, उससे फिल्म का माहौल सेट हो चुका है. ‘धुरंधर’ का टीजर देखकर ही जनता इसके लिए मूड बनाने लगी थी. फिर ट्रेलर, उसके बाद गानों से इसका क्रेज क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है.

अब इस क्रेज का असली टेस्ट होना है क्योंकि ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. संडे को मेकर्स ने फिल्म के बुकिंग शुरू होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट शेयर की. और शुरुआत में ही ‘धुरंधर’ को बुकिंग में वो मोमेंटम मिलता नजर आ रहा है जो फिल्म की अच्छी परफॉरमेंस के लिए बहुत जरूरी है.

एडवांस बुकिंग को मिल रहा सॉलिड रिस्पॉन्स

साल की शुरुआत से ही ‘धुरंधर’ को सबसे दमदार पोटेंशियल वाली फिल्मों में गिना जा रहा था. फिल्म के प्रमोशनल एसेट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और मेकर्स ने फ्रंट फुट पर खेलते हुए, रिलीज से 5 दिन पहले बुकिंग ओपन कर दी. संडे की शाम को मेकर्स ने ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट शेयर की. थोड़ी ही देर में बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर फिल्म ने ट्रेंडिंग टिकर पर जगह बना ली.

Related posts

अब रणवीर सिंह की Pralay पर गहरा सकता है संकट, Don 3 से पीछा छुड़ाना मुश्किल भी, मुसीबत भी!

oasisadmin

मन को रिलैक्स करने वाली शायरी – Mind Relaxing Shayari

oasisadmin

150 वर्ष वंदे मातरम्” की थीम में दिखा राष्ट्रगौरव

oasisadmin

Leave a Comment